लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: केरल में समंदर किनारे बने अवैध अपार्टमेंट्स ढहाए गए, सीखे सारा देश

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 14, 2020 03:13 IST

बड़े पैमाने पर अवैध भवन गिरवाने की कार्रवाई पहली बार हुई है. अभी तो ऐसे सिर्फ चार भवन ही गिरे हैं, देश में ऐसे हजारों अवैध भवन हैं, जिन्हें तुरंत गिराया जाना चाहिए. कई पड़ोसी देशों का हाल हमसे भी बुरा है. ऐसे अवैध भवनों से प्राकृतिक संपदा की हानि तो होती ही है, आम नागरिकों के हक भी मारे जाते हैं.

Open in App

केरल में कल-परसों ऐसा काम हुआ है, जो पूरे देश में बड़े पैमाने पर होना चाहिए. कोच्चि के समुद्र तट के किनारे चार गगनचुंबी भवनों को कुछ ही क्षणों में जमींदोज कर दिया गया. ये भवन 17 से 19 मंजिले थे. इनमें तीन सौ से ज्यादा फ्लैट बने हुए थे. इन फ्लैटों में 300 से ज्यादा परिवार कई वर्षो से रह रहे थे. इन फ्लैटों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत गिराया गया. ये फ्लैट निजी बिल्डरों ने गैरकानूनी ढंग से बनाकर लोगों को कई वर्ष पहले बेच दिए थे. इन्हें बनाने की इजाजत केरल के नौकरशाहों ने दी थी.

जब इनके खिलाफ मुकदमा चला तो उच्च न्यायालय ने इन्हें निदरेष पाया लेकिन सबसे बड़ी अदालत के सामने यह मामला टिक नहीं पाया. साल भर पहले उसने इन गैरकानूनी फ्लैटों को गिराने का फैसला दिया. फ्लैट के निवासियों ने काफी शोर-गुल मचाया, काफी उठापटक की लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला. अदालत ने प्रत्येक फ्लैट मालिक को 25-25 लाख रु. का हर्जाना देने का आदेश दिया और आखिरकार इन भवनों को गिरवा दिया.

इतने बड़े पैमाने पर अवैध भवन गिरवाने की कार्रवाई पहली बार हुई है. अभी तो ऐसे सिर्फ चार भवन ही गिरे हैं, देश में ऐसे हजारों अवैध भवन हैं, जिन्हें तुरंत गिराया जाना चाहिए. कई पड़ोसी देशों का हाल हमसे भी बुरा है. ऐसे अवैध भवनों से प्राकृतिक संपदा की हानि तो होती ही है, आम नागरिकों के हक भी मारे जाते हैं.

ऐसे भवनों को सिर्फ गिरवा देना काफी नहीं है. जिन नौकरशाहों ने इनकी अनुमति दी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे अवैध भवन निर्माताओं को भी कठोर सजा मिलनी चाहिए. पैसों के लालच में वे इतने पागल हो गए थे कि उन्होंने अदालत के आदेश के बावजूद अपना निर्माणकार्य जारी रखा. उनसे भी कम से कम आधा जुर्माना लिया जाना चाहिए था.

 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

भारत अधिक खबरें

भारत'यह मेरी आखिरी रैली है, 4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लौटूंगा': पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बोले PM मोदी

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतन्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूटी?, केजरीवाल ने पत्र लिख कर कहा- महात्मा गांधी सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करूंगा, वीडियो