लाइव न्यूज़ :

राफेल विमानों की तरह भारत-रूस के S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सौदे पर नहीं हो रहा है कोई हल्ला

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 7, 2018 10:37 IST

इस खरीद पर गुस्साए अमेरिका ने चीन पर आर्थिक प्रतिबंध थोप दिए हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि भारत पर अमेरिका ये पाबंदियां शायद नहीं लगाएगा, क्योंकि ये मिसाइल चीनी मिसाइलों का जवाब हैं। 

Open in App

रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ एस-400 प्रक्षेपास्त्र की खरीद का समझौता हुआ। ट्रायंफ नामक इस मिसाइल के पांच स्क्वाड्रन 40 हजार करोड़ रु. में आएंगे। लेकिन आश्चर्य है कि 60 हजार करोड़ के राफेल विमानों की तरह इस भारत-रूस सौदे पर कोई हल्ला नहीं हो रहा है। इस दाल में कुछ भी काला नहीं दिखाई पड़ रहा है। इस सौदे में कोई दलाल नहीं है। चीन ने भी ये मिसाइल रूस से खरीद रखे हैं। इस खरीद पर गुस्साए अमेरिका ने चीन पर आर्थिक प्रतिबंध थोप दिए हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि भारत पर अमेरिका ये पाबंदियां शायद नहीं लगाएगा, क्योंकि ये मिसाइल चीनी मिसाइलों का जवाब हैं। 

आजकल चीन-अमेरिका संबंध इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि उन्हें देखते हुए अमेरिका इस सौदे की अनदेखी करना पसंद करेगा। इस सौदे का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि भारत अपनी पुरानी गुट-निरपेक्षता की पटरी पर फिर से लौट रहा है। अमेरिका से घनिष्ठता का अर्थ रूस से दूरी बनाए रखना नहीं है। इतने बड़े सौदे के बाद यदि आतंकवाद के खिलाफ रूस ने भारत के सुर में सुर मिलाया तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। अमेरिका की तरह रूस या चीन को उस आतंकवाद की कोई परवाह नहीं है, जो भारत के खिलाफ है। वे उस आतंकवाद से खफा हैं, जो उनके अपने खिलाफ है।

 रूस आजकल पाक से घनिष्ठ संबंध बना रहा है ताकि अफगानिस्तान, सीरिया और इराक में चल रहे आतंकवाद का मुकाबला कर सके। इसीलिए रूस के आतंकवाद-विरोध को हमें जबानी-जमा खर्च समझकर छोड़ देना चाहिए। भारत और रूस के बीच जो अन्य आठ मुद्दों पर समझौते हुए हैं, यदि वे कारगर हुए तो कोई आश्चर्य नहीं कि हिंदी-रूसी भाई-भाई का पुराना दौर फिर नया हो जाए। यह संतोष का विषय है कि अभी तक अमेरिका ने उक्त मिसाइल-सौदे के खिलाफ कोई बयान जारी नहीं किया है। आशा है, भारत आनेवाले ईरान के तेल के बारे में भी अमेरिकी सरकार का रवैया यही रहेगा।

 

टॅग्स :रूसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी

भारतगुजरात नगर निगम चुनाव 2026: अहमदाबाद में 192 में से 158, राजकोट में 72 में से 65 और सूरत में भाजपा ने 127 में से 115 सीटें जीतकर रचा इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम