लाइव न्यूज़ :

वेद प्रताप वैदिक का ब्लॉग: जनता को समझ नहीं आ रहा है कि वो 2019 में किसे जिताए?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 22, 2018 18:54 IST

लोग यह भी पूछ रहे हैं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को हिंदुत्व की विचारधारा को नरम करने की जरूरत अभी ही क्यों आन पड़ी?

Open in App

तीन तलाक के विधेयक को कानून का रूप देने के लिए सरकार ने अध्यादेश जारी कर दिया. लोग पूछ रहे हैं कि सरकार को ऐसी क्या जल्दी पड़ी थी कि उसने अध्यादेश जारी कर दिया?

इसी सवाल के साथ लगे हाथ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत को हिंदुत्व की विचारधारा को नरम करने की जरूरत अभी ही क्यों आन पड़ी?

इसी मौके पर अयोध्या के राम मंदिर पर उन्होंने दो ग्रंथों का विमोचन क्यों किया?

क्या वजह है कि इन ग्रंथों के विमोचन के अवसर पर भागवत के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ही बोले?

इन सब अटपटे कामों की व्याख्या लोग यों कर रहे हैं कि यह दिसंबर में होनेवाले राज्यों के चुनाव की तैयारी है और इसका फायदा भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उठाना चाहती है.

यह आरोप सही भी हों तो इसमें बुराई क्या है? भाजपा एक राजनीतिक पार्टी है. उसे चुनाव जीतना है. उसके लिए उसे जो भी रणनीति अपनानी पड़ेगी, वह अपनाएगी.

दरी के नीचे सरका विकास का मुद्दा

यह ठीक है कि विकास का मुद्दा दरी के नीचे सरक गया है और भाजपा को अब कुछ गर्मागर्म मुद्दों की तलाश है लेकिन यहां मैं इतना कह दूं कि नरेंद्र मोदी को विकास के मुद्दे पर जीत नहीं मिली थी.

 उस जीत के पीछे भ्रष्टाचार का मुद्दा भी था. यदि इस समय मोदी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो विपक्ष के पास कौन सा मुद्दा है?

सच्चाई  तो यह है कि भारत की आज की राजनीति बिल्कुल दिशाहीन है. देश में न तो कोई नेता हैं और न ही नीति है.

हां, एक-दूसरे पर भद्दे से भद्दे आरोप जरूर उछाले जा रहे हैं. भारत की जनता क्या करे ? वह हतप्रभ है. उसे पल्ले नहीं पड़ रहा है कि 2019 में वह किसे जिताए? 

टॅग्स :तीन तलाक़मोहन भागवतआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया