लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अखंड भारत या अखंड आर्यावर्त?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 24, 2021 12:53 IST

भारत को केपल अंग्रेजों द्वारा शासित 1947 का अखंड भारत ही खड़ा नहीं करना है बल्कि सदियों पुराना आर्यावर्त पुनर्जीवित करना है, जिसे आजकल ‘दक्षेस’ भी कहा जाता है.

Open in App

शिवसेना के सांसद संजय राऊत का यह कहना काफी अजीब सा है कि नाथूराम गोडसे ने गांधी की बजाय जिन्ना को मार डाला होता तो भारत-विभाजन शायद रुक जाता लेकिन राऊत भूल गए कि गांधीजी की हत्या विभाजन के ठीक साढ़े पांच महीने बाद हुई थी. 

यदि भारत-विभाजन के पहले जिन्ना को मार दिया जाता तो खून-खराबा कितना ज्यादा होता, इसकी कल्पना भी किसी को है? खून-खराबा तो होता ही, पाकिस्तान 1947 की बजाय उसके पहले ही बन जाता. लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाना भी आश्चर्यजनक है. 

14 अगस्त पाकिस्तान का स्वाधीनता दिवस है, जैसे कि 15 अगस्त हमारा है और दोनों देशों के प्रधानमंत्री इन दिवसों पर एक-दूसरे को बधाई संदेशभेजते हैं.

राऊत ने मोदी से सवाल पूछा है कि आप यदि अखंड भारत चाहते हैं तो आप उसमें पाकिस्तान के मुसलमानों का क्या करेंगे? इसमें बांग्लादेश के मुसलमानों को राऊत क्यों भूल गए? सच्चाई तो यह है कि मालदीव और श्रीलंका के मुसलमान भी भारत के ही अंग थे. 

यदि अखंड भारत वह है, जिस पर अंग्रेजों का राज था तो इन पड़ोसी देशों को भी उसमें जोड़ना पड़ेगा लेकिन अंग्रेजों द्वारा शासित भारत को अखंड भारत कहना हमारे प्राचीन इतिहास की उपेक्षा ही है. उसके अनुसार अखंड भारत नहीं, हमें आर्यावर्त की बात करनी चाहिए, जिसका जिक्र हमें महावीर स्वामी, गौतम बुद्ध, महर्षि दयानंद के कथनों और पांडवों-कौरवों तथा सम्राट अशोक के साम्राज्यों में मिलता है. 

यह आर्यावर्त अराकान (म्यांमार) से खुरासान (ईरान) और त्रिविष्टुप (तिब्बत) से मालदीव तक फैला हुआ है. इसमें मध्य एशिया के पांचों गणतंत्र भी जोड़े जा सकते हैं.

भारत को सिर्फ अंग्रेजों द्वारा शासित 1947 का अखंड भारत ही खड़ा नहीं करना है बल्कि सदियों पुराना आर्यावर्त पुनर्जीवित करना है, जिसे आजकल ‘दक्षेस’ भी कहा जाता है. इस सारे दक्षिण और मध्य एशिया के क्षेत्र में यूरोप की तरह एक साझा बाजार, साझी संसद, साझी सरकार और साझा महासंघ बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए. 

ऐसा महासंघ जो फिरकापरस्ती, जातिवाद, संकीर्ण राष्ट्रवाद, मजहबी उन्माद और तरह-तरह के भेदभावों से मुक्त हो. इसके लिए भारत आदर्श राष्ट्र है. भारत में हम अप्रतिम सहनशीलता और उदारता देखते हैं. यदि अखंड भारत का नारा देनेवाले लोग इन्हीं गुणों को बढ़ाएं तो निश्चय ही अखंड भारत ही नहीं, अखंड आर्यावर्त बनने में भी देर नहीं लगेगी.

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहात्मा गाँधीनाथूराम गोडसेपाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग