लाइव न्यूज़ :

संतोष देसाई का ब्लॉग: एजेंडा पूरा करने की दृष्टि से 2020 भाजपा के लिए निर्णायक!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 13:08 IST

एनपीआर/एनआरसी कार्यान्वित करने, समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ने और राम मंदिर का निर्माण करने की दिशा में यह वर्ष मील का पत्थर साबित हो सकता है.

Open in App

आम तौर पर साल के आखिरी दिन जैसे बीतते हैं, 2019 वैसा हर्गिज नहीं था. यह काफी उथल-पुथल भरा रहा और विगत वर्ष में पैदा हुए सवाल इस वर्ष निर्णायक भूमिका अख्तियार कर सकते हैं. सीएए/एनआरसी/एनपीआर से पैदा हुए सवालों को कैसे देखें? सरकार अपना एजेंडा पूरा करने के लिए दृढ़ता से कायम रहेगी या इस विषय पर पीछे हटेगी? क्या वह पूर्ण हिंदू राज्य की दिशा में निर्णायक कदम उठाएगी? या फिर इसके विरोध में जो स्वर उठे हैं वे निर्णायक साबित होंगे? क्या न्यायपालिका निर्णायक रूप से हस्तक्षेप करेगी? अर्थव्यवस्था का क्या होगा? क्या सरकार इसे प्राथमिकता देगी जिसकी कि आज सख्त जरूरत है?

वर्ष 2019 पहला ऐसा वर्ष रहा है जिसमें भाजपा सरकार विशेष रूप से सक्रिय रही. अपने पहले कार्यकाल में जो काम वह करना चाहती थी, उन्हें करने का उसके पास शायद यह सबसे अच्छा मौका था. उसने अपने सांस्कृतिक एजेंडे को जोरशोर से लागू करने की शुरुआत की. तीन तलाक को आपराधिक स्वरूप देना, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना और सीएए को मंजूरी देना इसके स्पष्ट प्रमाण हैं. अगर कोई इस रास्ते की स्वाभाविक परिणति के बारे में सोचे तो इसकी कल्पना की जा सकती है कि 2020 में क्या होने वाला है. एनपीआर/एनआरसी कार्यान्वित करने, समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ने और राम मंदिर का निर्माण करने की दिशा में यह वर्ष मील का पत्थर साबित हो सकता है.

इस मार्ग का अनुसरण करते हुए, आर्थिक स्थिति की जो उपेक्षा की गई है, उसे समझ पाना कठिन है. स्थिति को सुधारने के लिए कुछ सतही प्रयास जरूर किए जाते रहे हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा है. अर्थव्यवस्था के प्रति यह उदासीनता विशेष रूप से व्यापारियों के लिए संकटपूर्ण रही है. सरकार द्वारा अपने सांस्कृतिक एजेंडे पर अधिक ध्यान देना अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक साबित हुआ है. वर्तमान में सरकार के ऐसे कार्यो का बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है, जबकि पहले सरकार के किसी भी कार्य को गंभीर चुनौती नहीं दी गई थी. शायद भारी जनादेश और विपक्ष की प्रभावी उपस्थिति के अभाव ने सरकार के भीतर यह आत्मविश्वास पैदा किया कि वह जो चाहे कर सकती है.

आगे का रास्ता बहुत उम्मीदों भरा नहीं दिखाई देता है. वर्तमान में हो रहे विरोध प्रदर्शन समय के साथ शांत हो जाएंगे लेकिन जब पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बारी आएगी तो स्थिति अधिक विस्फोटक हो सकती है. इसके अलावा जिन राज्यों में विपक्ष के अलावा भाजपा के सहयोगी दलों की भी सरकारें हैं, उन्होंने भी इस बारे में रुचि नहीं दिखाई है. इसलिए 2020 का सफर सरकार के लिए आसान नहीं दिखता है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

कारोबारLabour Day 2026: बैंक, स्कूल और दफ्तर..., 1 मई को क्या रहेगा बंद क्या खुला? जानें

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

भारत अधिक खबरें

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतबरगी क्रूज हादसा: लोगों की जान बचाने वाले 15 अगस्त को होंगे सम्मानित?, सीएम डॉ. मोहन ने दिए जांच के आदेश

भारतपंजाब: विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान सीएम और सभी MLAs का तत्काल अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारतकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत?, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत