लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉगः बदले की भावना से न हो कार्रवाई

By अवधेश कुमार | Updated: December 11, 2019 13:15 IST

जब देश में आक्रोश का माहौल हो और उस आक्रोश से लाभ उठाने की राजनीति भी चल रही हो तब विवेकशील बातें कहने का जोखिम बढ़ जाता है. प्रधान न्यायाधीश ने यही जोखिम लिया है जो आवश्यक है.

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लड़कियों-महिलाओं के साथ बढ़ते बलात्कार और बर्बरता के बीच सुझाव दिया है कि ऐसे मामलों में दया याचिका का प्रावधान खत्म कर देना चाहिए. उन्होंने कहा है कि आज की महंगी न्यायिक प्रक्रि या में एक आम परिवार के लिए न्याय पाना कठिन है. दूसरी ओर प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े ने जोधपुर के एक कार्यक्र म में कहा है कि ‘हाल की घटनाओं ने नए जोश के साथ पुरानी बहस छेड़ दी है. 

इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपराधिक न्याय प्रणाली को अपनी स्थिति पर पुनर्विचार करना चाहिए और आपराधिक मामलों को निपटाने में ढिलाई के रवैये में बदलाव लाना चाहिए. लेकिन मुङो नहीं लगता कि न्याय तुरंत हो सकता है या होना चाहिए और न्याय कभी भी बदला नहीं हो सकता है. अगर बदले को न्याय समझा जाता है तो न्याय अपना चरित्न खो देता है.’

जब देश में आक्रोश का माहौल हो और उस आक्रोश से लाभ उठाने की राजनीति भी चल रही हो तब विवेकशील बातें कहने का जोखिम बढ़ जाता है. प्रधान न्यायाधीश ने यही जोखिम लिया है जो आवश्यक है. कोई भी मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसके अंदर देश में लड़कियों के साथ भयावह यौन दुराचार और हत्या को लेकर क्षोभ और पीड़ा नहीं होगी. आक्रोश बिल्कुल स्वाभाविक है. लेकिन क्या आक्रोशित लोगों की प्रतिक्रियाओं के अनुरूप ही पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था भूमिका निभाएगी? 

चाहे जितना बड़ा अपराध हो गया हो,  कार्रवाई न्याय प्रक्रि या और कानून के अनुसार ही संभव है. इससे अलग हटने के खतरे ज्यादा हैं. यहां एक महत्वपूर्ण पहलू और ध्यान रखने का है. 2014 से 2017 तक जितने मुकदमे दायर हुए उनमें से अधिकतम 30 प्रतिशत में दोषी सिद्ध हो पाए. 2017 में देशभर में बलात्कार के कुल 1 लाख 46 हजार 201 मामलों में मुकदमा चला. इसमें से सिर्फ 31.8 प्रतिशत में दोषसिद्धि हुई. सामूहिक बलात्कार से जुड़े मामलों में भी स्थिति ऐसी ही थी. ऐसा क्यों हुआ? 

न्यायालय के फैसले बताते हैं कि ज्यादातर मुकदमे झूठे थे, या उनमें कोई सबूत नहीं था. अनेक मामले सहमति से सेक्स के थे जिसे संबंध बिगड़ने पर बलात्कार का मुकदमा बना दिया गया. हम मुकदमा होते ही सबको अपराधी मानने लगे और जैसा प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि बदले की भावना से त्वरित न्याय का दबाव बढ़ाएंगे तो फिर निदरेष भी इसकी भेंट चढ़ जाएंगे.

टॅग्स :रामनाथ कोविंदरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टघरेलू सुरक्षा: आंख मूंदकर न करें भरोसा

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

क्राइम अलर्टछोटी बहन के साथ किताब खरीदने बाजार गई थी नाबालिग छात्रा, होटल ले जाकर सतीश कुमार ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, वीडियो किया वायरल

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारत अधिक खबरें

भारत'यह मेरी आखिरी रैली है, 4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लौटूंगा': पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बोले PM मोदी

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतन्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूटी?, केजरीवाल ने पत्र लिख कर कहा- महात्मा गांधी सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करूंगा, वीडियो