लाइव न्यूज़ :

president droupadi murmu: जरा सोचिए कि राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर धंस गया!

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 24, 2025 05:30 IST

सवाल यह उठता है कि जब हेलिकॉप्टर उतरने वाला था, तब क्या इस बात की जांच नहीं की गई कि हेलीपैड का कांक्रीट सूखा है या नहीं? यदि जांच की गई तो सवाल उठता है कि किसने कहा कि कांक्रीट जम चुका है?

Open in App
ठळक मुद्देहेलिकॉप्टर में कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बैठा था. हमारी राष्ट्रपति थीं.बड़े स्तर पर सुरक्षा में चूक हो सकती है तो सामान्य आदमी की हैसियत क्या है.हेलीकॉप्टर को प्रामदम में उतारने का निर्णय लिया गया.

यह कितनी बड़ी विडंबना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जिस हेलीकॉप्टर में सवार थीं, उतरते समय उस हेलिकॉप्टर के पहिये प्रामदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम के नवनिर्मित हेलिपैड में धंस गए! इसे सामान्य घटना के रूप में कतई नहीं देखा जा सकता. इस हेलिकॉप्टर में कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बैठा था. उसमें हमारी राष्ट्रपति थीं.

जब इस बड़े स्तर पर सुरक्षा में चूक हो सकती है तो सामान्य आदमी की हैसियत क्या है, यह आसानी से समझा जा सकता है. राष्ट्रपति सबरीमाला जा रही थीं. पहले उनके हेलीकॉप्टर को पंबा के नजदीक निलक्कल में उतरना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर को प्रामदम में उतारने का निर्णय लिया गया.

आनन-फानन में वहां हेलीपैड के लिए कांक्रीटिंग की गई लेकिन वह रात भर में सूख नहीं पाया. इसलिए हेलिकॉप्टर के पहिये धंस गए. सवाल यह उठता है कि जब हेलिकॉप्टर उतरने वाला था, तब क्या इस बात की जांच नहीं की गई कि हेलीपैड का कांक्रीट सूखा है या नहीं? यदि जांच की गई तो सवाल उठता है कि किसने कहा कि कांक्रीट जम चुका है?

क्या उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है? यदि जांच नहीं की गई और हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति दे दी गई तो यह और भी गंभीर मामला है. न केवल भारत बल्कि दुनिया के हर देश में खासकर राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख लोगों की सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल है.

वे जहां भी जाते हैं, उस स्थल की जांच होती है. इसके बावजूद यदि राष्ट्रपति की सुरक्षा में इस तरह की चूक होती है तो यह अत्यंत गंभीर मामला है. अधिकारियों को इस बात का खयाल रखना चाहिए था कि नम मौसम में कांक्रीट को जमने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है और हेलिकॉप्टर जब लैंड करता है तो कांक्रीट शायद उसका वजन न झेल पाए!

यह सामान्य समझ तो उनमें होनी ही चाहिए थी. प्राथमिक दृष्टि से यही प्रतीत होता है कि अधिकारियों ने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया कि कांक्रीट जम नहीं पाया है. यह अक्षम्य भूल है. इसके लिए दोषियों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए ताकि फिर ऐसी गलती करने की हिमाकत कोई न कर पाए!  

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?