लाइव न्यूज़ :

पी2पी: निवेश का अच्छा विकल्प, पढ़ें प्रकाश बियाणी का ब्लॉग

By Prakash Biyani | Updated: February 15, 2020 09:02 IST

31 अक्तूबर 2019 को रिजर्व बैंक ने 20 डिजिटल प्लेटफार्म को ‘नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी पी2पी’ लाइसेंस जारी किए हैं. अब इन प्लेटफार्म के जरिए जमाकर्ता सीधे किसी व्यक्ति या कंपनी को कर्ज दे सकते हैं. जमाकर्ता की पूंजी की सुरक्षा के लिए रिजर्व बैंक ने इन प्लेटफार्म के लिए जो नियमावली बनाई है...

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक ने कर्ज की ब्याज दर घटाई तो बैंकों ने जमा की ब्याज दरें घटा दी हैं. कभी एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर जमाकर्ता को 8 से 9 फीसदी ब्याज मिलता था, अब 6 फीसदी. इससे ज्यादा रिटर्न शेयर मार्केट में निवेश से मिल जाता है पर वहां पूंजी डूब जाने का खतरा है. निवेश का नया विकल्प है पीयर टू पीयर (पी2पी) जिससे 15 से 20 फीसदी रिटर्न मिलता है.

31 अक्तूबर 2019 को रिजर्व बैंक ने 20 डिजिटल प्लेटफार्म को ‘नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी पी2पी’ लाइसेंस जारी किए हैं. अब इन प्लेटफार्म के जरिए जमाकर्ता सीधे किसी व्यक्ति या कंपनी को कर्ज दे सकते हैं. जमाकर्ता की पूंजी की सुरक्षा के लिए रिजर्व बैंक ने इन प्लेटफार्म के लिए जो नियमावली बनाई है, उसके अनुसार ये किसी एक व्यक्ति या संस्था से अधिकतम 50 लाख रुपये ही निवेश के लिए स्वीकार कर सकते हैं और किसी एक व्यक्ति या कंपनी को अधिकतम 50 हजार ही कर्ज दे सकते हैं.

कर्ज की अवधि 36 माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. कर्ज देने के पहले कर्जदार की कर्ज लौटने की क्षमता का आकलन करना और केवाईसी (नो योर कस्टमर) लेना जरूरी है.

पी2पी माध्यम से भी निवेश के डूबने का खतरा है हालांकि साहूकार और कर्जदार के बीच साइन किए गए लोन एग्रीमेंट के आधार पर पी2पी प्लेटफार्म वसूली के प्रयास करते हैं. ऐसे तीन प्लेटफार्म- लेनदेन क्लब, रूपी सर्कल और फेयरसेंट का दावा है कि उनकी डिफॉल्ट दर मात्न 1 से 4 फीसदी है. डिफॉल्ट से सेफ्टी का एक और उपाय है- जमाकर्ता एक व्यक्ति या कंपनी को कर्ज न दें.

यानी एक लाख रुपए कर्ज देना चाहते हैं तो यह राशि 5 कर्जदारों में बांट दें. यदि इनमें से कोई एक डिफॉल्टर हो जाता है यानी 20 हजार रुपए डूब जाते हैं तो भी जमाकर्ता को मिलनेवाला रिटर्न 15 फीसदी से ज्यादा ही होगा.

अपने निवेश पर यह रिटर्न जमाकर्ता मासिक या त्नैमासिक आधार पर ले सकते हैं. निवेश पर रिटर्न यानी क्रेडिट डिफॉल्ट का आकलन करने के बाद मिलनेवाला ब्याज और जमाकर्ता को दिए जाने वाले ब्याज का अंतर पी2पी प्लेटफार्म की कमाई है जो सामान्यत: कुल रिटर्न का एक फीसदी होता है.

पी2पी प्लेटफार्म की वेबसाइट्स पर उन व्यक्तियों या कंपनियों की सूची देखी जा सकती है जो कर्ज लेना चाहते हैं. जमाकर्ता इनमें से अपने कर्जदार को चुन सकते हैं.

टॅग्स :बैंकिंगभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)लोकमत हिंदी समाचारबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल