लाइव न्यूज़ :

Naga groups: नगा गुटों को छोड़ना होगा अड़ियल रवैया?, क्या है ‘फ्रेमवर्क डील’

By शशिधर खान | Updated: February 1, 2025 05:40 IST

Naga groups: एनएससीएन (आईएम) से संघर्षविराम सहमति हुए 27 वर्ष गुजर गए. ‘फ्रेमवर्क डील’ 10वें वर्ष में प्रवेश करने के अब कुछ महीने बचे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे‘फ्रेमवर्क डील’ में केंद्र के साथ किन बिंदुओं पर सहमति हुई. पूरा खुलासा दोनों पक्षों में से किसी ने नहीं किया है. स्वतंत्र संप्रभु नगालिम संघीय सरकार के स्वयंभू ‘प्रधानमंत्री’ मानते हैं.

Naga groups: अलग संविधान, अलग झंडा के साथ ‘स्वतंत्र संप्रभु’ नगालिम पर अड़े नगा विद्रोही गुट नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम (आइसाक-मुइवा) - एनएससीएन (आईएम) ने धमकी दी है कि अगर किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से भारत-नगा समझौता जल्द नहीं हुआ तो फिर से भारत के खिलाफ हिंसक लड़ाई छेड़ देंगे. इस गुट के साथ 2015 से केंद्र सरकार का ‘फ्रेमवर्क डील’ चल रहा है, मगर अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है. एनएससीएन (आईएम) से संघर्षविराम सहमति हुए 27 वर्ष गुजर गए. ‘फ्रेमवर्क डील’ 10वें वर्ष में प्रवेश करने के अब कुछ महीने बचे हैं.

2015 के बाद से यह पहला अवसर है, जब एनएससीएन (आई-एम) ने हिंसा की ओर लौटने की धमकी दी है. लेकिन ये नगा लोग ‘अलग झंडा और अलग संविधान’ का हठ छोड़ना नहीं चाहते. अभी तक की सारी वार्ताएं बेनतीजा होने का यही असली कारण है. 3 अगस्त 2015 को दिल्ली में एनएससीएन (आई-एम) के साथ हुई ‘फ्रेमवर्क डील’ में केंद्र के साथ किन बिंदुओं पर सहमति हुई.

उसका पूरा खुलासा दोनों पक्षों में से किसी ने नहीं किया है. मगर एनएससीएन (आईएम) एकतरफा प्रचार कर रहा है कि भारत सरकार ने ‘संप्रभु नगा राष्ट्रीय झंडा और संविधान’ को मान्यता दी है. ‘फ्रेमवर्क डील’ पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ एनएससीएन (आईएम) सुप्रीमो टी. मुइवा ने दस्तखत किए. मुइवा अपने को समानांतर भूमिगत स्वतंत्र संप्रभु नगालिम संघीय सरकार के स्वयंभू ‘प्रधानमंत्री’ मानते हैं.

इस गुट के दूसरे नेता आइसाक चिशी स्वू इस नगालिम सरकार के स्वयंभू ‘राष्ट्रपति’ थे, जिसका अगस्त, 2015 डील से कुछ दिन पहले दिल्ली में ही निधन हो गया. अब 90 साल की उम्र पार कर रहे टी. मुइवा को ऐसा ‘फाइनल डील’ चाहिए, जिसमें भारत के संवैधानिक ढांचे के अंदर समानांतर अलग नगालिम संविधान और झंडा भारत सरकार स्वीकार करे.

एनएससीएन (आईएम) ने यह धमकी भारत के 76वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के समय दुहराई है. यह नगा गुट अपने नगालैंड के दिमापुर स्थिति हेब्रन हेडक्वार्टर में हर साल समानांतर ‘स्वतंत्र दिवस’ और ‘गणतंत्र दिवस’ मनाते हैं. एनएससीएन (आईएम) के अखबार ‘नगालिम बॉयस’ के हवाले से दिमापुर के अखबार ‘भोरंग एक्सप्रेस’और ‘इस्टर्न मिरर’ ने देर से प्राप्त खबर में छापी है. एनएससीएन (आईएम) का दावा है कि नगा विद्रोह की नींव रखनेवाले अन्गामी जापुओ फिजो ने भारत की आजादी से पहले ही नगालिम को ‘स्वतंत्र और गणतंत्र’ घोषित कर दिया था.

टॅग्स :नागालैंडभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?