लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः सच्चाई को स्वीकार करें इमरान 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 28, 2019 09:41 IST

कश्मीर के सवाल पर यों ही सारी दुनिया भारत के साथ दिखाई पड़ रही है. ऐसी स्थिति में इमरान खान का बौखला जाना स्वाभाविक है. उन्होंने परमाणु-युद्ध पर भी उंगली रख दी और कश्मीर के लिए आखिरी सांस तक लड़ने का ऐलान कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ-साफ कह दिया है कि कश्मीर पर उनके द्वारा मध्यस्थता अनावश्यक है. भारत और पाक बातचीत से अपना मामला खुद सुलझा लेंगे. इमरान खान को जो थोड़ी-बहुत आशा अमेरिका से बंधी थी, वह भी अब हवा हो गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ-साफ कह दिया है कि कश्मीर पर उनके द्वारा मध्यस्थता अनावश्यक है. भारत और पाक बातचीत से अपना मामला खुद सुलझा लेंगे. यानी इमरान खान को जो थोड़ी-बहुत आशा अमेरिका से बंधी थी, वह भी अब हवा हो गई है. इस्लामी देशों ने पहले ही कश्मीर पर पाक को ठेंगा दिखा दिया है लेकिन अफगानिस्तान के बहाने पाकिस्तान ने अमेरिका को अपने लिए अटका रखा था, वह सहारा भी ढह गया. 

अब सिर्फ चीन रह गया है. उसे पाकिस्तान ने कश्मीर की जो 5000 वर्ग मील जमीन 1963 में भेंट की थी, उसका एहसान अब वह दबी जुबान से चुका रहा है. चीन को पता है कि उसके हांगकांग और शिंङिायांग में जो दशा है, वह कश्मीर के मुकाबले कई गुना बदतर है. यह गनीमत है कि इन दोनों मामलों को भारत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर नहीं उठा रहा है. 

कश्मीर के सवाल पर यों ही सारी दुनिया भारत के साथ दिखाई पड़ रही है. ऐसी स्थिति में इमरान खान का बौखला जाना स्वाभाविक है. उन्होंने परमाणु-युद्ध पर भी उंगली रख दी और कश्मीर के लिए आखिरी सांस तक लड़ने का ऐलान कर दिया. मैं उनकी मजबूरी समझता हूं. यदि वे ऐसा नहीं करते तो उनका प्रधानमंत्नी की कुर्सी पर बने रहना मुश्किल हो जाता. लेकिन अब बेहतर होगा कि पाकिस्तान यथार्थ को स्वीकार करे और वह सब कुछ करने से बाज आए, जिसके कारण कश्मीर में खून की नदियां बहने लगें. 

यदि कश्मीर में हिंसा भड़काई जाएगी तो प्रतिहिंसा किसी भी हद तक पहुंच सकती है. यह बहुत दुखद होगा. कश्मीर में 5 अगस्त को जो कुछ हुआ है, उससे आम कश्मीरी का रत्तीभर भी नुकसान नहीं होगा. हां, पाकिस्तान और कुछ कश्मीरी नेताओं का धंधा जरूर बंद हो जाएगा. 

आम कश्मीरी का खून न बहे यह इतना जरूरी है कि उसके लिए यदि कुछ दिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्नता स्थगित हो जाए तो हो जाए. कश्मीरियों की जान ज्यादा प्यारी है या नेताओं को अपनी जुबान ज्यादा प्यारी है? फिर भी सरकार को हर कश्मीरी के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा जुटानी चाहिए ताकि वह तहेदिल से यह समङो कि जो हुआ है, वह उसके लिए बेहतर हुआ है.

टॅग्स :इमरान खानजम्मू कश्मीरडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

भारतJammu-Kashmir Weather: मई में भारी बारिश का अनुमान, क्या मार्च-अप्रैल की 24% कमी की हो पाएगी भरपाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Vidhan Sabha Result 2026: बंगाल में 182 सीटों पर AJUP के उम्मीदवार, हुमायूं कबीर बिगाड़ रहे ममता का 'खेल'

भारतUmreth Assembly Bypoll Election Results: 20818 वोट से आगे बीजेपी, कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान पीछे

भारतअसम में BJP को बहुमत, बंगाल में बढ़त, दिल्ली मुख्यालय के बाहर जश्न

भारतBaramati and Rahuri By-Election Result: 36218 वोट से सुनेत्रा पवार और राहुरी में अक्षय करदिले 29675 वोट से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े