लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जम्मू-कश्मीर में चुनावी गहमागहमी की हो रही शुरुआत

By अवधेश कुमार | Updated: December 20, 2021 12:01 IST

जम्मू-कश्मीर का पूरा माहौल चुनावमय हो गया है. राजनीतिक पार्टियों की रैलियों में चुनावी बातें हो रही हैं. सबसे ज्यादा सभाएं भाजपा ने की हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस भी बहुत पीछे नहीं है. कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के अनुसार वहां सक्रिय नहीं हो, पर वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद लगातार रैलियां कर रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्दे20 दिसंबर को आयोग ने राजनीतिक दलों की बैठक राजधानी दिल्ली में बुलाई है.पिछली बार 18 फरवरी को आयोग की बैठक में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी आदि शामिल नहीं हुए थे.भाजपा ने बेहतर किया तो अनुच्छेद 370 की पुनर्वापसी का मुद्दा खत्म हो जाएगा. 

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर विधानसभा चुनाव की गहन चर्चा हो रही है. जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव की घोषणा शीघ्र हो सकती है. मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि परिसीमन के पहले चुनाव नहीं होगा और परिसीमन के बाद चुनाव में देर नहीं की जाएगी. 

सरकार ने परिसीमन आयोग का कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया है. इसका अर्थ है कि मार्च के पहले आयोग की रिपोर्ट आ सकती है. 20 दिसंबर को आयोग ने राजनीतिक दलों की बैठक राजधानी दिल्ली में बुलाई है. देखना है उसमें कौन राजनीतिक दल शामिल होते हैं और कौन नहीं.

पिछली बार 18 फरवरी को आयोग की बैठक में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी आदि शामिल नहीं हुए थे. लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां जम्मू-कश्मीर में लगातार रैलियां कर रही हैं. सरकार ने उन सबको संकेत दे दिया है. 

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अवश्य कहा है कि अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के बगैर चुनाव में भाग नहीं लेंगी, पर उन्हें एवं जम्मू-कश्मीर केंद्रित दूसरी पार्टियों को भी पता है कि यह मांग व्यावहारिक नहीं है. 

पंचायत चुनाव में इन्होंने भाग नहीं लिया. जिला विकास परिषद के चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने भाग लिया, क्योंकि उनके सामने मुख्यधारा से बाहर हो जाने का खतरा था. 

सबको पता है कि जो पार्टी विधानसभा चुनाव में भाग नहीं लेगी, वह राजनीतिक प्रक्रिया से काफी समय के लिए बाहर हो जाएगी. वैसे भी गुपकार गठबंधन सीट समझौता कर भाग लेगा तो पीडीपी अलग रखकर स्वयं को राजनीतिक हाशिये में धकेलना नहीं चाहेगी. जम्मू-कश्मीर का पूरा माहौल चुनावमय हो गया है. राजनीतिक पार्टियों की रैलियों में चुनावी बातें हो रही हैं. सबसे ज्यादा सभाएं भाजपा ने की हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस भी बहुत पीछे नहीं है. कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के अनुसार वहां सक्रिय नहीं हो, पर वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद लगातार रैलियां कर रहे हैं. 

16 नवंबर को उन्होंने जम्मू के बनिहाल से अपनी रैलियों की शुरुआत की थी. 4 दिसंबर को रामबाण में हुई रैली के साथ पहला चक्र पूरा हुआ है. शीघ्र ही वे दूसरा चक्र आरंभ करने वाले हैं. वे 370 हटाने की मांग नहीं कर रहे हैं और इसका भी संदेश जम्मू-कश्मीर में गया है. 

नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला 370 की बात कर रहे हैं. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह किसान अपनी मांगें मनवाने के लिए शहीद हुए उसी तरह हमें भी होना पड़ेगा. पहली बार 370 हटने के माहौल में चुनाव होगा तो यह चुनावी मुद्दा अवश्य बना रहेगा. 

वास्तव में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और गुपकार गठबंधन की पार्टियां चुनाव में अनुच्छेद 370 और 35 ए की बहाली को मुद्दा बनाएंगी. इसी मांग के लिए गुपकार बना ही था. इसके अलावा राज्य की बहाली और परंपरागत रूप से मानवाधिकार का उल्लंघन, केंद्र सरकार पर कश्मीर विरोधी होने का आरोप आदि मुद्दे सामने आ चुके हैं. 

भाजपा 370 हटाने के बाद स्थानीय निकायों के चुनावों में आम आदमी के हाथों सत्ता आने, विकास की नीतियां स्वयं बनाने, जम्मू-कश्मीर में विकास की राशि गांव तक पहुंचने आदि को मुद्दा बनाकर विरोधी पार्टियों को प्रत्युत्तर दे रही है. अनुच्छेद-370 की समाप्ति तथा जम्मू को भी कश्मीर घाटी के समान महत्व मिलना जम्मू के लिए भावनाओं का मुद्दा है. 

जम्मू-कश्मीर का चुनाव कई दृष्टियों से रोचक तो होगा ही, यह दूरगामी महत्व वाला भी होगा. इस चुनाव के परिणाम भविष्य में न केवल प्रदेश की राजनीति की दिशा- दशा तय करेंगे बल्कि इनके आधार पर पूर्ण राज्य सहित कई नियति भी निर्धारित होगी. 

अगर नेशनल कांफ्रेंस पीडीपी सहित गुपकार गठबंधन की पार्टियों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली और भाजपा ने बेहतर किया तो अनुच्छेद 370 की पुनर्वापसी का मुद्दा खत्म हो जाएगा. 

परिणाम इसके विपरीत आए तो कुछ नहीं कहा जा सकता. वैसे मामला उच्चतम न्यायालय में है और एक बार निर्णय होने के बाद उसको पलटना इतना आसान नहीं है. 

भाजपा ने राज्यपाल शासन के तहत विधानों और प्रणालियों में इतना परिवर्तन कर दिया है कि उन सबको फिर से पुरानी अवस्था में ले जाना किसी के लिए संभव नहीं होगा.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरविधानसभा चुनावBJPमोदी सरकारकांग्रेसNCGupkar Manifesto AllianceCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र