लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान के दौरे पर आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री आखिर चाहते क्या हैं?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 5, 2018 12:59 IST

भारत क्यों मानेगा ऐसी बात? इसीलिए दोनों राष्ट्रों के बीच जो सामरिक संचार समझौते की बात दो साल से चल रही है, वह शायद अंजाम तक नहीं पहुंचेगी। हो सकता है कि दोनों अमेरिकी मंत्नी भारत को यह लालच भी दें कि वे पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर की सामरिक मदद बंद कर रहे हैं। उसे आतंकवाद से लड़ने को मजबूर कर रहे हैं।

Open in App

अमेरिका के विदेश मंत्नी माइक पोंपियो और रक्षा मंत्नी जिम मैटिस इस सप्ताह भारत और पाकिस्तान की यात्र करेंगे। यह यात्ना कूटनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगी।

भारत को अपना सामरिक भागीदार मानते हुए अमेरिका उसे लगभग सवा लाख करोड़ रु. के हेलिकॉप्टर भी बेचना चाहता है और भारत पर यह दबाव भी डालना चाहता है कि वह ईरान और रूस के विरुद्ध अमेरिका की हां में हां मिलाए। यानी डोनाल्ड ट्रम्प ने इन राष्ट्रों के विरुद्ध जो प्रतिबंध लगाए हैं, उन पर अमल करे। ईरान से तेल लेना और रूस से एस-400 मिसाइल खरीदना बंद करे। 

भारत क्यों मानेगा ऐसी बात? इसीलिए दोनों राष्ट्रों के बीच जो सामरिक संचार समझौते की बात दो साल से चल रही है, वह शायद अंजाम तक नहीं पहुंचेगी। हो सकता है कि दोनों अमेरिकी मंत्नी भारत को यह लालच भी दें कि वे पाकिस्तान को 30 करोड़ डॉलर की सामरिक मदद बंद कर रहे हैं। उसे आतंकवाद से लड़ने को मजबूर कर रहे हैं।

इसलिए भारत, अमेरिका की बात माने। लेकिन भारत को पता है कि अमेरिका जो भी कदम उठा रहा है, वह अपने फायदे के लिए उठा रहा है, भारत के लिए नहीं। भारत का फायदा चलते रास्ते हो जाए, यह और बात है। पाकिस्तानी आतंकवाद को पालने-पोसने की सारी जिम्मेदारी अमेरिका की ही है। 

सोवियत संघ और अफगानिस्तान से लड़ने के लिए अमेरिका ने जो आतंकी संगठन 30-35 साल पहले खड़े किए थे, वे ही अब भारत और अफगानिस्तान के सिरदर्द बने हुए हैं।  वे पाकिस्तान को भी नहीं बख्श रहे हैं। पाकिस्तान की आर्थिक हालत काफी खस्ता है। इमरान खान उसे सुधारने के लिए कई नई पहल कर रहे हैं। 

क्या ही अच्छा हो कि डोनाल्ड ट्रम्प थोड़ी दूरंदेशी का परिचय दें, अपनी जुबान पर संयम रखें और पाकिस्तानी फौज को समझाएं कि वह आतंकवाद के विरु द्ध कमर कसे। यदि आतंकवाद जारी रहेगा तो न तो अफगानिस्तान में शांति हो सकती है और न ही कश्मीर का मसला हल हो सकता है। 

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज