लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: सत्ता का लालच या समाजसेवा की छटपटाहट !

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: July 17, 2024 11:59 IST

बचपन में अक्सर हमें लगता था कि लोग हमें बच्चा क्यों समझते हैं, बड़े ऐसा कौन सा तीर मार लेते हैं जो हम बच्चे नहीं मार सकते!

Open in App
ठळक मुद्देबचपन में अक्सर हमें लगता था कि लोग हमें बच्चा क्यों समझते हैंबड़े ऐसा कौन सा तीर मार लेते हैं जो हम बच्चे नहीं मार सकते! महसूस ही नहीं होता था कि हम बच्चे हैंछुटपन में लगता था कि नवयुवक सिर्फ 18-20 या 22 साल की उम्र के लोग ही होते होंगे

हेमधर शर्मा: बचपन में अक्सर हमें लगता था कि लोग हमें बच्चा क्यों समझते हैं, बड़े ऐसा कौन सा तीर मार लेते हैं जो हम बच्चे नहीं मार सकते! महसूस ही नहीं होता था कि हम बच्चे हैं. किशोरावस्था में तो खास तौर पर बड़े जब हमें कमतर समझते तो कोफ्त होती थी।

छुटपन में लगता था कि नवयुवक सिर्फ 18-20 या 22 साल की उम्र के लोग ही होते होंगे, उसके बाद युवक बन जाते होंगे. लेकिन 25-30 साल की उम्र तक हम खुद को नौजवान ही समझते रहे और जवान तो अभी 50 की उम्र में भी महसूस करते हैं, कोई अंकल बोल दे तो बुरा लगता है.

दाढ़ी और सिर के बाल सफेद होने का तो ऐसा है कि आजकल तो प्रदूषण के चलते छोटे-छोटे बच्चों के भी बाल पकने लगे हैं. अब हैरानी होती है कि पचास की उम्र के लोगों को हम प्रौढ़ कैसे कह देते थे, और मात्र साठ साल की उम्र में कोई कैसे ‘सठिया’ सकता है?

अधिक से अधिक वह युवावस्था के ढलने की उम्र होती होगी. दरअसल भुक्तभोगी हुए बिना चीजें समझ में नहीं आतीं, लोग तो कुछ भी कह देते हैं. कुछ ऐसा ही शायद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी महसूस कर रहे होंगे, जब लोगों को कहते सुनते होंगे कि वे बुढ़ा गए हैं और भूलने की उम्रगत बीमारी के कारण उन्हें राष्ट्रपति पद की दौड़ से हट जाना चाहिए. ताज्जुब तो उन्हें यह देखकर भी होता होगा कि उनसे मात्र तीन साल छोटे ट्रम्प का बुढ़ापा लोगों को नहीं दिख रहा.

लकीर कितनी भी बड़ी हो, अपने से बड़ी की तुलना में छोटी ही लगती है. हमारे गांव में सौ साल के एक वयोवृद्ध के बेटे की उम्र भी अस्सी के पार हो गई थी, लेकिन कोई उन्हें बूढ़ा समझता ही नहीं था और उन्हें भी जब तक पिता जीवित रहे,

अपने अंदर बेटे वाली फीलिंग ही आती रही. ट्रम्प का भी, जानलेवा हमला होने के बावजूद, राष्ट्रपति बनने के लिए जोश हाई है, क्योंकि खुद को वे वर्तमान राष्ट्रपति से छोटा (उम्र में) समझते हैं. हमारे देश में भी राजनीतिक रिटायरमेंट के लिए एक राजनीतिक दल द्वारा 75 साल की उम्र तय किए जाने के बावजूद उस आयु सीमा को अनिश्चित काल के लिए आगे खिसकाना पड़ा, क्योंकि पाया गया कि सत्ता चलाने का जोश तो 75 साल के बाद भी वैसा ही (बल्कि पहले से भी ज्यादा!) बरकरार रहता है.

दरअसल सारी लड़ाई तुलना और दृष्टिकोण की है. बाइडेन से दो-तीन साल बड़ा कोई उम्मीदवार चुनाव में खड़ा हो जाए तो वे युवा लगने लगेंगे. बाहर से देखने वालों को लगता है कि आदमी बुढ़ा गया है, जबकि सत्ता के आकांक्षी को लगता है कि अभी तो मैं जवान हूं! अब ये फैसला कौन करे कि कौन सही है, कौन गलत?कहते हैं अर्जुन के साथ जब तक कृष्ण थे,

तब तक वे खुद को दुनिया का सबसे बड़ा धनुर्धर समझते थे, लेकिन कृष्ण के साथ छोड़ते ही वे भीलों द्वारा गोपिकाओं को लूटने तक से नहीं बचा पाए थे. इसी तरह सत्ता का साथ रहे तो शायद बूढ़े भी खुद को जवान समझते हैं और सत्ता चली जाए तो जवानों को भी बुढ़ापा महसूस होने लगता है!

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया