लाइव न्यूज़ :

Farmers Protests: किसान आंदोलन जारी, मोदी सरकार परेशान, राहुल गांधी सहित विपक्ष हमलावर

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 10, 2020 13:59 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमान मोदी के कार्यकाल में सुधार, चोरी के जैसा है। इसलिए वे लोकतंत्र से छुटकारा पाना चाहते हैं.’’

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी पहले दिन से ही इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं.पूरे देश में इन कानूनों को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

देश में जारी किसान आंदोलन से केन्द्र की मोदी सरकार की परेशानी बढ़ती जा रही है, नतीजा यह है कि कभी केवल कृषि कानूनों को समझाने पर फोकस केन्द्र सरकार अब इनमें संशोधन करने को तैयार हो गई है, लेकिन किसान संशोधन के लिए तैयार नहीं हैं, वे केवल इन कानूनों को समाप्त करना चाहते हैं.

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर लगातार निशाना साधा जा रहा है कि वह इसका सियासी फायदा उठाना चाहती है, लेकिन मामला उल्टा है, राहुल गांधी पहले दिन से ही इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं जिसके कारण पूरे देश में इन कानूनों को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

दरअसल, लंबे समय से पीएम मोदी टीम, राहुल गांधी के बेरोजगारी, किसान कानून आदि को लेकर उठाए गए मुद्दों को हल्के में लेती रही है, यही वजह है कि समय रहते मोदी टीम इनके सियासी असर को ठीक से समझ नहीं पाई. आज जो कृषि कानून में संशोधन के प्रस्ताव केन्द्र सरकार दे रही है, यदि ये संशोधन पहले ही कर दिए गए होते तो, यह संकट इतना नहीं गहराता.

बीजेपी सरकार की ओर से किसानों को नजरअंदाज करने के कारण ही आज एक बड़ा बदलाव आया है, पहले तक किसान आंदोलन को सियासत से दूर रखा गया था, किन्तु अब किसान, बीजेपी पार्टी और मंत्रियों के खिलाफ भी प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं.

यदि यह किसान आंदोलन और असरदार होता है, तो इसका बीजेपी को बड़ा सियासी नुकसान इसलिए होगा कि जहां किसान आंदोलन असरदार है, वह बीजेपी के प्रभाव वाला क्षेत्र है. जहां इससे हरियाणा सरकार पर संकट गहरा सकता है, वहीं भविष्य में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भी यह प्रभावी होगा.

याद रहे, कृषि कानूनों में संशोधनों को लेकर मोदी सरकार के प्रस्ताव आंदोलनरत किसानों को स्वीकार नहीं हैं. किसानों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- हमें जो प्रस्ताव मिला है, उसे हम पूरी तरह से रद्द करते हैं. हम 14 दिसंबर को जिला मुख्यालयों को घेरेंगे, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे. उनका यह भी कहना है कि 12 दिसंबर को जयपुर- दिल्ली हाइवे को रोकेंगे!

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीनरेंद्र मोदीपंजाबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?