लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः मुलायम सिंह यादव देश के पहले रक्षा मंत्री थे, जो सियाचिन ग्लेशियर पर गए

By अरविंद कुमार | Updated: October 11, 2022 13:58 IST

मुलायम सिंह के रक्षा मंत्री काल में सुखोई विमान समझौते को जमीन पर उतारा गया, वे रूस गए और उस दौर के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल कराया। कम लोग जानते हैं कि भारत रत्न सम्मान एपीजे अब्दुल कलाम को मुलायम सिंह यादव के कारण ही मिला था।

Open in App

मुलायम सिंह यादव ने 1996 से 1998 के बीच देश के रक्षा मंत्री के तौर पर जो काम किया उसने सेनाओं को मजबूत बनाने के साथ उनको भी देश का बेहतरीन रक्षा मंत्री बना दिया और उनका नाम बहुत सम्मान से तेजी से फैसले लेने के लिए याद रखा जाएगा।

मुलायम सिंह के रक्षा मंत्री काल में देश की सशस्त्र सेनाओं के तमाम लंबित मुद्दों का समाधान हुआ, फौजियों की दिक्कतों का हल निकला। सेना को मजबूत बनाने के लिए सुखोई से लेकर तमाम हथियार और साजो-सामान देश में पहुंचे। वित्तीय दिक्कतों से सेना को निजात मिली। उनके पहले शरद पवार के रक्षा मंत्री काल को ही बेहतरीन माना जाता था जिनकी रक्षा मंत्री के तौर पर पारी बहुत लंबी नहीं थी। एचडी देवगौड़ा सरकार में वे 1 जून 1996 को रक्षा मंत्री बने। लेकिन रक्षा मंत्री के दौरान उन्होंने देश के तमाम दुर्गम और जटिल इलाकों का दौरा कर फौजियों का मनोबल बढाया। उनकी दिक्कतों को तत्काल दूर किया।

देश में फौजी तो अधिकतर हिंदी ही बोलते हैं, लेकिन रक्षा मंत्रालय में अंग्रेजी चलती है। पहली बार रक्षा मंत्रालय में हिंदी में कामकाज भी मुलायम सिंह के आने के बाद होने लगा। मैं उन दिनों रक्षा संवाददाता था तो बहुत सी बातों से वाकिफ हूं। उसी दौरान हिंदी में प्रेस रिलीज भी जारी होने लगी थी, जो बाद में बंद हो गई। 26 जून 1997 को सेना की 3 कोर के जवानों के बीच उन्होंने कहा था कि राष्ट्रभाषा हिंदी को देशव्यापी बनाने में सेना ने जो महान योगदान दिया है वह अद्वितीय है। वे मुलायम सिंह यादव ही थे जिनके रक्षा मंत्री काल में शहीद सैनिकों का शव सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था आरंभ हुई।

मुलायम सिंह यादव देश के पहले रक्षा मंत्री थे, जो सियाचिन ग्लेशियर पर गए। बंगाल की खाड़ी से लेकर कश्मीर और पूर्वोत्तर के उग्रवाद प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया। भारतीय सेना ने चीन को भी चार किलोमीटर पीछे ढकेल दिया। वे खुल कर चीन को ललकारते थे और उसी हिसाब से रक्षा तैयारियों को गति दी गई। उनके रक्षा मंत्री काल में सुखोई विमान समझौते को जमीन पर उतारा गया, वे रूस गए और उस दौर के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल कराया। कम लोग जानते हैं कि भारत रत्न सम्मान एपीजे अब्दुल कलाम को मुलायम सिंह यादव के कारण ही मिला था। वे मुलायम सिंह ही थे जिन्होंने 2002 में भारत के 11वें राष्ट्रपति के लिए अटलजी को कलाम का नाम सुझाया था। 16वीं लोकसभा के आखिरी सत्र में मुलायम सिंह ने सदन में मोदी के पक्ष में बोलकर सबको हतप्रभ कर दिया था।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवArmyसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी