लाइव न्यूज़ :

यूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

By योगेश कुमार गोयल | Updated: December 12, 2025 07:39 IST

यह दृश्य केवल भावनात्मक नहीं था बल्कि एक सांस्कृतिक-राजनयिक संकेत था कि विश्व अब भारतीय परंपराओं को न केवल समझने बल्कि संरक्षित करने और साझा करने की इच्छा भी रखता है.

Open in App

प्रकाश पर्व दीपावली अब विश्व संस्कृति के आकाश में अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक तेज के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित हो चुकी है. यूनेस्को द्वारा इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया जाना केवल किसी उत्सव के सम्मान का औपचारिक निर्णय नहीं है बल्कि यह भारतीय सभ्यता की उस दीर्घजीवी सांस्कृतिक चेतना का वैश्विक स्वीकार है, जिसकी जड़ें हजारों वर्षों के सामाजिक विकास, आध्यात्मिक साधना और लोक परंपराओं की निरंतरता में निहित हैं.

 8 से 13 दिसंबर 2025 तक लाल किले में आयोजित यूनेस्को की 20वीं अंतर-सरकारी समिति के सत्र के दौरान जब यह घोषणा दुनिया के सामने आई तो वह क्षण भारतीय संस्कृति के प्रभाव और प्रतिष्ठा का प्रतीक बनकर उभरा. यह पहली बार था, जब भारत ने इस महत्वपूर्ण सत्र की मेजबानी की और उसी ऐतिहासिक धरोहर के प्रांगण में दीपावली को वैश्विक सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिला.

लाल किले की प्राचीरों के बीच जब विश्व के 194 देशों के प्रतिनिधि, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ और सांस्कृतिक नेटवर्क के सदस्य मौजूद थे, उन ऐतिहासिक पलों में गूंजती ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ की स्वर लहरियों ने बतलाया कि संस्कृति की अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता जब स्थलीय स्मृति और सामूहिक भावना से मिलती है तो वह किसी राष्ट्र की आत्मकथा बन जाती है. यह दृश्य केवल भावनात्मक नहीं था बल्कि एक सांस्कृतिक-राजनयिक संकेत था कि विश्व अब भारतीय परंपराओं को न केवल समझने बल्कि संरक्षित करने और साझा करने की इच्छा भी रखता है.

यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होने के साथ ही दीपावली ने विश्व के सांस्कृतिक मानचित्र पर अपना स्थायी और गरिमामय स्थान प्राप्त कर लिया है. जिस राष्ट्र की मिट्टी ने ज्ञान, तप, कला और धर्म के अनगिन रूपों को जन्म दिया, उसी भूमि के हृदय स्थल में उसकी सबसे लोकप्रिय सांस्कृतिक परंपराओं में से एक को वैश्विक विरासत का दर्जा मिलना एक ऐतिहासिक अध्याय बन गया. यह मान्यता भारत की 16 सांस्कृतिक विरासतों की श्रृंखला में एक नया उज्ज्वल जोड़ है.  

कुंभ मेला, दुर्गा पूजा, गरबा, योग, वेदपाठ, रामलीला, छऊ, ठठेरा कारीगरी, संकीर्तन और नवरोज की परंपरा के बाद अब दीपावली भी इस वैश्विक धरोहर का हिस्सा है. यह सूची बताती है कि भारत की संस्कृति केवल संरक्षित इतिहास और अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि जीवंत वर्तमान और भविष्य का सांस्कृतिक निवेश है.

दीपावली को यूनेस्को सूची में शामिल किया जाना इस बात की स्वीकृति है कि दीयों की यह परंपरा केवल भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं है बल्कि मानवीय भावनाओं, सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक आकांक्षा का वैश्विक प्रतीक बन चुकी है. भारत द्वारा प्रस्तुत नामांकन दस्तावेज की विशेषता इसकी व्यापकता और समावेशिता में निहित रही.

आदिवासी समुदायों से लेकर शहरी कलाकारों तक, किसान समूहों से लेकर प्रवासी भारतीयों तक, कुम्हारों, रंगोली कलाकारों, मिठाईकारों और विभिन्न धार्मिक समुदायों के अनुभवों और प्रमाणों को इसमें शामिल किया गया. यह प्रक्रिया यह दर्शाती है कि दीपावली किसी एक धार्मिक समूह की परंपरा नहीं बल्कि भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक ढांचे की साझा धरोहर है. इसी व्यापकता और जीवंतता ने इसे वह मानक प्रदान किया, जिसकी अपेक्षा यूनेस्को किसी भी तत्व में करता है.  

टॅग्स :UNESCO World Heritage Siteदिवालीहिंदू त्योहारHindu Festival
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए