लाइव न्यूज़ :

कोरोना: भारत की छवि दुनिया में ऊंची उठी, पढ़ें वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: April 23, 2020 13:51 IST

पहली बात तो यह हुई कि इस संकट के दौरान सारा भारत एक होकर लड़ रहा है. भारत के पक्ष और विपक्ष का रवैया वैसा नहीं है, जैसा अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्तान और ब्राजील जैसे देशों में देखने में आ रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी दलों के मुख्यमंत्री पूरी तरह साथ दे रहे हैं. दूसरा, भारत की जनता तालाबंदी का पालन जिस निष्ठा के साथ कर रही है, वह दूसरे देशों के लिए एक मिसाल है. विश्व स्वास्थ्य-संगठन ने स्पष्ट शब्दों में भारत की तारीफ की है.

Open in App

कई लोगों ने मुझसे पूछा है कि कोरोना-संकट का भारत की विदेश नीति पर क्या असर पड़ा है, आप बताइए. असलियत तो यह है कि कोरोना का युद्ध इतना गंभीर है कि यह पूरा पिछला एक महीना हम सब लोग अंदरूनी सवालों से ही जूझते रहे. फिर भी यह तो मानना पड़ेगा कि इस कोरोना-संकट के दौरान भारत की विश्व-छवि बेहतर ही हुई है.

पहली बात तो यह हुई कि इस संकट के दौरान सारा भारत एक होकर लड़ रहा है. भारत के पक्ष और विपक्ष का रवैया वैसा नहीं है, जैसा अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्तान और ब्राजील जैसे देशों में देखने में आ रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी दलों के मुख्यमंत्री पूरी तरह साथ दे रहे हैं. दूसरा, भारत की जनता तालाबंदी का पालन जिस निष्ठा के साथ कर रही है, वह दूसरे देशों के लिए एक मिसाल है. विश्व स्वास्थ्य-संगठन ने स्पष्ट शब्दों में भारत की तारीफ की है.

तीसरा, भारत ने कोरोना के जांच-यंत्र और करोड़ों मुखपट्टियां तैयार कर ली हैं. भारत से कुनैन की करोड़ों गोलियां अमेरिका समेत 55 देशों ने आग्रहपूर्वक मंगवाई हैं. एक अर्थ में भारत को पहली बार विश्व-त्राता का रूप मिला है. चौथा, भारत सरकार ने हजारों प्रवासियों को विदेशों से भारत लौटाने में जो मुस्तैदी दिखाई है, उसकी भी सराहना हो रही है. पांचवां, दुनिया को आश्चर्य है कि 140 करोड़ लोगों के इस विकासमान राष्ट्र में कोरोना का प्रकोप इतना कम क्यों हो रहा है? सारी दुनिया में यह चर्चा का विषय है.

छठा, भारतीय भोजन में पड़नेवाले मसाले घरेलू औषधियों का काम कर रहे हैं. विदेशों में बसे प्रवासी भारतीय भी इसीलिए कोरोना के शिकार कम हो रहे हैं. आयुर्वेद का डंका सारे विश्व में बज रहा है. सातवां, भारत ने दक्षेस राष्ट्रों को कोरोना के खिलाफ सावधान करने की पहल की और दक्षेस-कोष में बड़ी राशि दान की. प्रधानमंत्री दक्षेस-राष्ट्रों के नेताओं से निरंतर संपर्क में हैं. पड़ोसी देशों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ रहा है.

आठवां, कोरोना को जबरन हिंदू-मुस्लिम रूप दिया जा रहा है लेकिन सरकार ने उसे जरा भी प्रोत्साहित नहीं किया है. नौवां, दुनिया का कोई भी देश कोरोना को लेकर भारत पर वैसे आरोप नहीं लगा रहा है, जैसे चीन और अमेरिका पर लग रहे हैं. दसवां, भारत सरकार ने चीन जैसे देशों के विनियोग पर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं ताकि वे भारतीय कंपनियों पर कब्जा न कर सकें. ग्यारहवां, विश्व-व्यापार में चीन को जो धक्का लगनेवाला है, उसका फायदा भारत को जरूर मिलेगा. कुल मिलाकर कोरोना के संकट के दौरान विश्व में भारत की छवि ऊंची उठी है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाइंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत अधिक खबरें

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट