लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: सोशल नेटवर्किंग साइट्‌स के जरिए आतंकी बनाने की साजिश! आम लोगों को भी रहना होगा सतर्क

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 2, 2022 15:14 IST

दुनिया भर में दहशत फैलाने की क्रूर इच्छा रखने वाले आतंकी संगठन आईएस से निपटने के लिए एनआईए तो अपना काम कर ही रही है, लोगों में जागरूकता फैलाने की भी जरूरत है.

Open in App

आतंकी संगठन आईएस के नापाक इरादों को विफल करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इन दिनों देश भर में छापेमारी कर रही है. उससे एक चिंताजनक खुलासा यह हुआ है कि साजिश के तहत सोशल नेटवर्किंग साइट्‌स के माध्यम से लोगों को बरगला कर आतंकी संगठन आईएस में भर्ती की जा रही है और किशोरों तथा युवाओं को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है. 

एनआईए ने रविवार को छह राज्यों- महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तरप्रदेश, बिहार और कर्नाटक के 12 जिलों में अनेक ठिकानों पर छापे मारे, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज एवं इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस जब्त किए गए. जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया और कुछ खास एप्प के जरिये यह खतरनाक आतंकवादी संगठन युवाओं को अपने जाल में फांसने की कोशिश कर रहा है. 

आईएस के इरादे बेहद खतरनाक हैं. उसने दुनिया के कई हिस्सों में कब्जे का जो प्लान बनाया है उसमें भारत भी शामिल है. पूरे मिडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों पर अपना प्रभुत्व जमाने की इच्छा रखने वाले इस संगठन ने अपने वर्चस्व वाली दुनिया का जो नक्शा जारी किया था उसमें भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान वाले हिस्से को खुरासान के नाम से चिह्नित किया था. अपनी इसी योजना के तहत वह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आतंकी वारदातों को अंजाम देकर निर्दोष लोगों को अपना शिकार बनाता रहा है. 

राहत की बात है कि आईएस के कुत्सित इरादों को विफल करने के लिए एनआईए पिछले कई वर्षों से पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है. यही कारण है कि भारत में आईएस किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पा रहा है. आईएस एक ऐसा आतंकी संगठन है जो दुनिया भर के युवाओं को खुद से जोड़ने के लिए परंपरागत तरीकों के साथ ही आधुनिक टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का भी उपयोग करता है. 

पकड़े गए अनेक युवाओं के साथ उसकी आपत्तिजनक चैटिंग के सबूत इसकी पुष्टि करते हैं. उसके बहकावे में आकर जो युवा उससे जुड़ जाते हैं, उनके लिए फिर वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं बचता, क्योंकि वापस लौटने की कोशिश करने वालों को वह मौत के घाट उतार देता है. दुनिया में दहशत फैलाने के लिए यह संगठन सोशल मीडिया पर नरसंहार के फोटो और वीडियो भी अपलोड करता है. 

दुनिया भर में दहशत फैलाने की क्रूर इच्छा रखने वाले इस आतंकी संगठन से निपटने के लिए एनआईए तो अपना काम कर ही रही है, लोगों में जागरूकता फैलाने की भी जरूरत है, ताकि युवाओं को दिग्भ्रमित होकर आतंकवाद के शिकंजे में जाने से रोका जा सके और आतंकवादियों के खतरनाक इरादों को विफल किया जा सके.

टॅग्स :एनआईएआईएसआईएसआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?