लाइव न्यूज़ :

CISF Raising Day 2025: सतर्कता, सेवा और सुरक्षा की मिसाल है सीआईएसएफ

By योगेश कुमार गोयल | Updated: March 10, 2025 05:16 IST

CISF Raising Day 2025: अर्धसैनिक बल के रूप में सीआईएसएफ को समर्पण और भारत में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जाना जाता है.

Open in App
ठळक मुद्दे2025-26 के लिए सीआईएसएफ का बजट 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक है.बढ़ती जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में इसके महत्व को दर्शाता है. महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है.

CISF Raising Day 2025: 10 मार्च को सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा ‘सुरक्षित तट, समृद्ध भारत’ थीम के साथ अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. सीआईएसएफ भारत के प्रमुख अर्धसैनिक बलों में से एक है, जिसकी स्थापना 10 मार्च 1969 को हुई थी और तभी से यह संगठन देश की संपत्तियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. अर्धसैनिक बल के रूप में सीआईएसएफ को समर्पण और भारत में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जाना जाता है.

2025-26 के लिए सीआईएसएफ का बजट 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक है, जो इसकी बढ़ती जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में इसके महत्व को दर्शाता है. सीआईएसएफ गृह मंत्रालय के अधीन एक सशस्त्र बल है, जो भारत में औद्योगिक इकाइयों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है.

यह बल सुरक्षा सेवाओं से लेकर राष्ट्र की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक हर चीज का ख्याल रखता है. यह देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, सरकारी प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, मेट्रो रेल, परमाणु एवं अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्रों, बंदरगाहों, ऐतिहासिक धरोहरों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया था.

अपने 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ द्वारा तटीय क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार ‘ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया जा रहा है. साइक्लोथॉन को 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तमिलनाडु के रानीपेट जिले के तक्कोलम में सीआईएसएफ के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई गई थी.

साइक्लोथॉन की यह पहल खेल आयोजन से कहीं बढ़कर है, जिसमें 25 दिन में 6553 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. सीआईएसएफ का आदर्श वाक्य है ‘सुरक्षा और संरक्षा’, जो सीआईएसएफ के जवानों के समर्पण और सेवा की भावना को दर्शाता है. भारत में औद्योगिकीकरण के बढ़ते दौर में देश के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की आवश्यकता महसूस की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप सीआईएसएफ की स्थापना की गई थी. सीआईएसएफ को संसद के एक अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था और 15 जून 1983 को इसे एक सशस्त्र बल का दर्जा दिया गया था.

शुरुआत में इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना था. 1983 में सीआईएसएफ को हवाई अड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई और 2009 में मेट्रो रेल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई. अपनी स्थापना के बाद से सीआईएसएफ ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं. 2009 में एक महत्वपूर्ण संशोधन के माध्यम से सीआईएसएफ को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करने की अनुमति मिली, जिससे यह देश के औद्योगिक सुरक्षा परिदृश्य में महत्वपूर्ण परिवर्तन का प्रतीक बन गया.  

टॅग्स :CISFगृह मंत्रालयअमित शाहमेट्रोदिल्लीभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया