लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तीसरी बार ताजपोशी क्या भारत के लिए है चिंताजनक? जानें इसके मायने

By शोभना जैन | Updated: October 22, 2022 09:30 IST

आपको बता दें कि चीन ने हाल में ही भारत द्व्रारा पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद को ब्लैकलिस्ट करने की कोशिश में अड़ंगा डाला है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तीसरी बार ताजपोशी होना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में इस ताजपोशी को लेकर भारत पर कितना असर पड़ेगा, ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। चीन ने एक बार फिर से हाफिज सईद को ब्लैकलिस्ट नहीं करने को लेकर भारत की राह में अड़ंगा डालने की कोशिश की है।

नई दिल्ली: अब जब कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव पद पर तीसरी बार ताजपोशी तय है और उनका लगातार बढ़ता कद एक जमाने में बेहद ताकतवर रहे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव माओ त्से तुंग जैसा होता जा रहा है, ऐसे में शी जिनपिंग के नए कार्यकाल में चीन के विस्तारवादी एजेंडे के और बेलगाम होने को लेकर बड़ी तादाद में दुनिया भर में आशंकाएं और गहरी हो गई हैं. 

राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तीसरी बार ताजपोशी के कारण भारत के लिए क्या मायने

विशेष तौर पर अगर भारत की बात करें तो दोनों के बीच व्यापारिक संबंधों की गतिशीलता के बावजूद सीमा विवाद सहित अन्य रणनीतिक मुद्दों को लेकर चीन जिस तरह से विश्वास भंग करने का रवैया अपनाता रहा है, उसे लेकर 36 के आंकड़े बने हुए हैं. 

लद्दाख सीमा पर गलवान में चीनी सेना के बर्बर हमले के बाद से दोनों देशों की फौजें पिछले दो से अधिक साल से आमने-सामने डटी हैं. तो ऐसे में शी के बेलगाम हो जाने की आशंका वाले तीसरे कार्यकाल के आखिर भारत के लिए क्या मायने हैं. 

चीन अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा बरकरार रखने पर अब दे रहा है जोर

खास तौर पर जबकि उनका अपना सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स यह लिख रहा हो कि पिछले वक्त की तुलना में कुल मिलाकर चीन अब अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा बरकरार रखने पर ज्यादा ध्यान दे रहा है क्योंकि वैश्विक सुरक्षा अधिक जटिल होती जा रही है. 

इसी परिप्रेक्ष्य में अगर देखें तो भारत के प्रति चीन की सोच शी की इस नई पारी में कैसी हो सकती है, उसे इस बात से समझा जा सकता है कि गलवान में सवा दो वर्ष पूर्व भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई खूनी झड़प का वीडियो भी डेलिगेट्स को दिखाया गया. 

इन झड़पों के कारण हालात पहले से ज्यादा चिंताजनक है

इन झड़पों का हिस्सा रहा चीन सेना का एक कमांडर भी इस दौरान मौजूद था. निश्चित तौर पर भारत के लिए यह नई स्थिति पहले से अधिक चिंताजनक है और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर देती है.

अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में जिनपिंग की कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस में प्रस्तुत ‘वर्क रिपोर्ट’ से उनके इस नए कार्यकाल के एजेंडा को कुछ हद तक समझा जा सकता है, जहां वह विचार व्यक्त करते हैं कि चीनी सेना को प्रशिक्षण और युद्ध की तैयारी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि सुरक्षित माहौल बनाया जा सके, खतरों और संघर्ष को नियंत्रित किया जा सके. 

भारत की राह में चीन ने एक बार फिर अड़ंगा डाला है

इसी सप्ताह चीन ने चार माह के अंदर लगातार चौथी बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत अमेरिकी संयुक्त प्रस्ताव के तहत लश्करे तैयबा के कमांडर पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज तल्हा सईद को ब्लैकलिस्ट करने की कोशिश में एक बार फिर अड़ंगा लगा दिया. 

यह आतंकी पकिस्तान के दुर्दांत आतंकी हाफिज सईद का पुत्र है. भारत की नजर इस बात पर रहेगी कि शी की यह ‘वर्क रिपोर्ट’ विशेष तौर पर इस क्षेत्र में इस सोच को अमलीजामा कैसे पहनाने की कोशिश करती है. 

टॅग्स :चीनभारतपाकिस्तानशी जिनपिंगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया