लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: महिलाएं बन सकेंगी सेना प्रमुख

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 19, 2020 06:53 IST

अदालत ने ऐसी 11 भारतीय महिला अफसरों के विलक्षण करतब गिनाए हैं, जिसके द्वारा उन्होंने देश और विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है.

Open in App

सर्वोच्च न्यायालय ने ऐसा क्रांतिकारी फैसला किया है जो भारतीय महिलाओं का सिर्फ फौज में ही नहीं, जीवन के हर क्षेत्न में महत्व काफी बढ़ा देगा. अदालत ने भारत सरकार की इस परंपरा को रद्द कर दिया है कि महिलाओं को मैदानी युद्ध-कार्य से दूर रखा जाए. महिलाओं को भारतीय फौज में नौकरियां जरूर मिलती हैं लेकिन वे नौकरियां होती हैं प्रशासकीय, डॉक्टर और नर्स की, पायलट की, शिक्षिका की. उनको न तो जमीनी युद्ध के मैदान में उतारा जाता है और न ही उनको फौजी टुकड़ियों का कमांडर बनाया जाता है.

हमारी सरकारों ने इस ब्रिटिश परंपरा को कायम रखते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के 2010 में दिए गए एक फैसले के खिलाफ बड़ी अदालत में कई तर्क दिए थे. उसका सबसे वजनदार तर्क यह था कि फौज के ज्यादातर जवान गांवों के होते हैं. वे किसी औरत ऑफिसर के आदेश कैसे मानेंगे? अदालत ने कहा कि यह तर्क बिल्कुल अमान्य है, असंवैधानिक है और देश की महिलाओं का अपमान है. क्या सरकारी वकील को यह पता नहीं है कि दुनिया के 19 देश ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं को वर्षो से लड़ाकू भूमिका दी जाती रही है? जिस ब्रिटेन की हम अभी तक हर बात में नकल करते हैं, उसने भी अपनी सेना में 2016 से महिलाओं के लिए सभी द्वार खोल दिए हैं. अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में यह सुविधा महिलाओं को पहले से मिली हुई है. इजराइल और पाकिस्तान-जैसे एशियाई देश भी इस मामले में काफी जागरूक दिखाई पड़ते हैं.

अदालत ने ऐसी 11 भारतीय महिला अफसरों के विलक्षण करतब गिनाए हैं, जिसके द्वारा उन्होंने देश और विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है. मैं तो वह दिन देखने के लिए बेताब हूं जबकि कोई महिला भारत की सर्वोच्च सेनापति बनेगी. यदि इंदिरा गांधी अपने आप को एक बेजोड़ प्रधानमंत्नी साबित कर सकती हैं तो कोई महिला सेनापति भी चमत्कारी क्यों नहीं सिद्ध हो सकती? जिस दिन कोई महिला भारत की सर्वोच्च सेनापति बनेगी, उस दिन भारत की हर महिला का मस्तक गर्व से ऊंचा होगा.

टॅग्स :भारतीय सेनासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारत अधिक खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

भारतसड़क एक, पर तमाशा करने वाले अनेक

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा