लाइव न्यूज़ :

फर्जी सिम कार्ड देश की सुरक्षा के लिए खतरा, सिम एक्टिवेट होने पर जरूर करें ये काम

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 30, 2022 16:01 IST

सिम एक्टिवेट होने के बाद कस्टमर केयर पर फोन कर यह अवश्य जांच लें कि सिम किसके नाम पर रजिस्टर्ड है। यदि सिम किसी अन्य के नाम पर एक्टिवेट है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दो विदेशी नागरिकों के साथ तीन भारतीयों को भी गिरफ्तार किया है इस गैंग से 728 मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जो फेक आईडी से एक्टिवेट कराए गए हैंइस तरह के मामलों में चीन के इशारे पर जासूसी करने और सुरक्षा में सेंध लगाने की आशंका जताई जाती है

एक बार फिर फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट कर चीन भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों में मादक पदार्थों की सप्लाई भी करता था। पता चला कि ये लोग भारत में फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट कर चीन में सप्लाई करते हैं। वहां इन सिम के जरिये व्हाट्सएप्प चलाया जाता था। हालांकि पुलिस को इसमें वित्तीय जालसाजी या कोई अन्य वजह लग रही है। 

पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों के साथ तीन भारतीयों को भी गिरफ्तार किया है। इस गैंग से 728 मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जो फेक आईडी से एक्टिवेट कराए गए हैं। फर्जी तरीके से सिम एक्टिवेट करके देश से बाहर भेजे जाने और प्रकरण के भंडाफोड़ होने का यह पहला प्रकरण नहीं है। कुछ महीने पहले भी नेपाल बॉर्डर पर दो चीनी नागरिकों को सिम कार्ड के साथ पकड़ा गया था।

इस तरह के मामलों में चीन के इशारे पर जासूसी करने और सुरक्षा में सेंध लगाने की आशंका जताई जाती है। हमारे यहां अवैध रूप से रहकर साइबर क्राइम और अन्य अवैध कारोबार करने वाले लोगों को इस तरह फर्जी तरीके से सिम कार्ड की आवश्यकता होती है। निश्चित ही इन सिम कार्ड का प्रयोग देशविरोधी कामों के लिए भी होता होगा। 

ऐसे मामलों में आमतौर पर भोले-भाले लोगों को मोहरा बनाया जाता है। ऐसे में जब कोई क्राइम होता है तो फिर जिन लोगों के नाम से सिम एक्टिवेट होते हैं वे जाल में फंस जाते हैं और क्राइम करने वाला आसानी से बच जाता है। पिछले काफी समय से साइबर अपराधियों द्वारा फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले भी सामने आ रहे हैं। 

फर्जी तरीके से हासिल की गई या एक्टिवेट की गई सिम का उपयोग पैसों की हेराफेरी करने के लिए किया जाता है। कई बार कुछ मोबाइल नेटवर्क कंपनियां सिम की अधिक बिक्री के लिए विभिन्न प्रकार की स्कीम बनाकर दुकानदारों और मोबाइल डीलरों को लालच देती हैं। जब कोई ग्राहक दुकान पर सिम कार्ड खरीदने के लिए जाता है तो दुकानदार उसकी आईडी की कई फोटो कॉपी करा लेता है। बाद में दुकानदार सिम एक्टिवेशन फार्म पर फोटो बदल-बदल कर इन आईडी पर सिम एक्टिवेट करा लेता है। 

यह अच्छी बात है कि हमारी खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के कारण समय-समय पर इस तरह के मामले पकड़े जाते हैं। लेकिन एक उपभोक्ता और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक बात हमेशा ध्यान रखें कि आपका सिम कार्ड कभी किसी गलत व्यक्ति के हाथों में न पड़ जाए, ऐसा इसीलिए क्योंकि इससे नुकसान यह है कि अगर सामने वाला व्यक्ति आपके सिम कार्ड से कोई भी फ्रॉड करता है तो इसके लिए आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। 

सिम एक्टिवेट होने के बाद कस्टमर केयर पर फोन कर यह अवश्य जांच लें कि सिम किसके नाम पर रजिस्टर्ड है। यदि सिम किसी अन्य के नाम पर एक्टिवेट है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। हमारी सतर्कता से भी साइबर फ्रॉड पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

टॅग्स :Cyber Crime Police Stationmobile
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

क्राइम अलर्टबड़ी बुराई के आगे छोटी भी अच्छी लगने लगती है!

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो