लाइव न्यूज़ :

Cyber crime: डाटा सुरक्षा के लिए चुनौती हैं साइबर अपराध?, निजी और गोपनीय डाटा कौड़ियों में नीलाम...

By ऋषभ मिश्रा | Updated: November 18, 2024 05:47 IST

Cyber crime: केंद्र सरकार के नए आदेश के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया वेबसाइटों या अन्य वेबसाइटों पर अपना सरकारी ई-मेल इस्तेमाल न करते हुए केवल सरकारी कामकाज के लिए ही ‘एनआईसी’ की ई-मेल का इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देतरीकों से ही डाटा सुरक्षा से जुड़े कानून के नियमों को लागू करने की जरूरत है. अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी तरीके से सिम कार्ड लेने के साथ फर्जी बैंक खाते खोले जाते हैंपैन कार्ड, आधार कार्ड सहित कई अन्य डाटा गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा किए जाते हैं.

Cyber crime: देश के समक्ष साइबर अपराध की चुनौती और इस पर अंकुश लगाने के लिए कुशल और सक्षम तंत्र की अहम जरूरत है. लेकिन डाटा सुरक्षा कानून संसद से पारित होने के बावजूद इससे जुड़े नियम लागू न होने की वजह से जनता का निजी और गोपनीय डाटा कौड़ियों में नीलाम हो रहा है. इसीलिए डाटा सुरक्षा के नियमों को सही तरीके से लागू किया जाना चाहिए और साथ ही डाटा बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए, जिससे साइबर अपराधों में भारी कमी आ सकती है. केंद्र सरकार के नए आदेश के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया वेबसाइटों या अन्य वेबसाइटों पर अपना सरकारी ई-मेल इस्तेमाल न करते हुए केवल सरकारी कामकाज के लिए ही ‘एनआईसी’ की ई-मेल का इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए.

 

इन्हीं जैसे तरीकों से ही डाटा सुरक्षा से जुड़े कानून के नियमों को लागू करने की जरूरत है. डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी तरीके से सिम कार्ड लेने के साथ फर्जी बैंक खाते खोले जाते हैं. जिन लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है, उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित कई अन्य डाटा गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा किए जाते हैं.

उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कराए जाते हैं. कई बार क्रिप्टो या गेमिंग एप्प के माध्यम से हवाला के जरिए पैसे को बाहर भेजा जाता है. पुलिस के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि ठगी गिरोह के सिम कार्ड पर जो एड्रेस पाया जाता है, वह उनके बैंक अकाउंट के एड्रेस से मेल नहीं करता है. साथ ही ठगी करने वालों की लोकेशन कुछ और ही पाई जाती है.

गौरतलब है कि भारत में कॉल सेंटर के माध्यम से इस संगठित अपराध को अंजाम दिया जा रहा है. अधिकांश मामलों में सरकारी खाते बताकर जिन खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए वे आम लोगों के बैंक खाते हैं. जहां से पैसा दूसरे खातों में चला जाता है. इससे बचने के लिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आपके अकाउंट के साथ किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है.

अगर आपको लगता है कि आपका डाटा लीक हो गया तो ऐसी सेवाओं की मदद ले सकते हैं जो किसी भी ट्रांजेक्शन पर अलर्ट भेजती है. अपनी संवेदनशील डिजिटल इनफार्मेशन के लिए ‘टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ का इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही फोन पर किसी से अपनी संवेदनशील जानकारियां जैसे अपना आधार नंबर, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा करने में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि सरकारी विभाग का कर्मचारी या अधिकारी या कंपनियां कभी भी ऐसी गोपनीय जानकारियां आम नागरिकों से फोन के जरिये नहीं पूछते हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीData Centersभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?