लाइव न्यूज़ :

रोहित शर्मा की अनदेखी कहीं टीम को भारी न पड़ जाए, अयाज मेनन का कॉलम

By अयाज मेमन | Updated: March 14, 2021 14:57 IST

इंग्लैंड ने मुकाबले को बिल्कुल एकतरफा बनाते हुए दो विकेट खोकर 27 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देपहले टी20 मैच में गैर जिम्मेदाराना बल्लेबाजी का खामियाजा उसे आठ विकेट से हार के रूप में भुगतना पड़ा.रोहित शर्मा को आराम दिये जाने के कारण टीम में आये शिखर धवन मौके का फायदा नहीं उठा सके.श्रेयस अय्यर ने 67 रन की पारी खेली.

पहले टी-20 में इंग्लैंड की जीत गजब की रही. हालांकि क्रिकेट का यह सबसे छोटा प्रारूप बेहद अस्थिर है. इसके बावजूद इंग्लैंड टीम जिस तरह भारत पर हावी नजर आई, उससे शेष चार मैचों में उसकी राह आसान नहीं होगी.

 रैंकिंग में इंग्लैंड टॉप पर है तो भारत दूसरे नंबर पर लेकिन मुकाबले में कहीं भी इसकी झलक नहीं मिली. भारतीय टीम आखिर तक दौड़ से बाहर ही दिखाई दी. कप्तान मॉर्गन ने अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल बखूबी किया जिससे श्रेयस अय्यर को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज दबाव में नजर आए. जवाब में 125 का औसत लक्ष्य को रॉय, बटलर, मलान और बेयरस्टॉ ने हासिल कर लिया.

टॉस जीतने को लेकर मॉर्गन के भाग्यशाली मानने पर बहस हो सकती है. अनजान विकेट पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला खतरे से खाली नहीं था. यदि भारतीय बल्लेबाजी चल जाती तो मॉर्गन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता. इंग्लैंड को तेज गेंदबाजों-आर्चर, वुड, जॉर्डन और स्टोक्स के अलावा लेग स्पिनर आदिल राशिद से अच्छी मदद मिली, वहीं भारतीय टीम शुरुआत से ही भ्रमित नजर आई.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार और विविधता के बल पर विकेट को खूब भुनाया. वहीं, लगातार दो टेस्ट में जीत के बाद विकेट को अच्छी तरह से जानने के बावजूद भारतीय टीम में तीन स्पिनर्स को शामिल किया गया. मैच से एक दिन पहले कोहली ने मीडिया से बातचीत में रोहित शर्मा और केएल राहुल को ओपनिंग में भेजने की बात की थी लेकिन टॉस के दौरान पता चला कि रोहित को इस मैच के अलावा अगले मैच में भी रेस्ट दिया गया है. ऐसा करने के पीछे कार्यभार का कारण दिया गया.

लेकिन यह भी समझना ज्यादा आवश्यक है कि टीम के लिए विश्व कप से पूर्व यह टी-20 सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है. यह ज्यादा अच्छा होता यदि रोहित को शुरुआती मुकाबलों में उतारकर बाद में आराम दिया जाता. जिस तरह मूल रूप से टी-20 दल का हिस्सा न होते हुए भी ऋषभ पंत को तरजीह दी गई, ठीक उसी तरह रोहित की मौजूदगी मॉर्गन की रणनीति पर पानी फेर सकती थी.

यह सच है कि केएल राहुल और शिखर धवन पूरी तरह से ऑफ फॉर्म नजर आए. वहीं कोहली विकेट को भांपे बगैर राशिद पर उठाकर खेलने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे. इन शुरुआती झटकों से टीम के लिए उबर पाना मुश्किल हो गया. कहा जा रहा है कि रोहित दूसरे मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन पहले मैच में मिली करारी हार के बाद थिंक टैंक अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार कर सकती है.

टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी चिंता का विषय है. बुमराह की गैरमौजूदगी ने और परेशानी बढ़ा दी है. भारत को सभी विभागों में गंभीरता से सोचने की जरूरत है. टीम की ‘पूर्ण आक्रमण’ वाली गलत नहीं है लेकिन इसके लिए उचित खिलाड़ियों का चयन जरूरी है.

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमविराट कोहलीरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स