लाइव न्यूज़ :

शेन वार्न: जब तक हम में से एक भी जिन्दा रहेगा, उस महफिल में आपको जरूर याद करेगा

By रंगनाथ सिंह | Updated: March 5, 2022 10:37 IST

आपको बता दें कि सुबह शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रॉड मार्श के मौत पर दुख जताया था और शाम को उनकी मृत्यु हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर सभी ने उनका याद किया है। वे भारत में भी काफी लोकप्रिय थे।उन्होंने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

आप आम हों या खास, कोई फर्क नहीं पड़ता, सभी एक दिन दुनिया से रुख्सत हो जाते हैं। लेकिन फर्क पड़ता है, इस बात का फर्क पड़ता है कि आपके पीछे, पीछे रह जाने वाले आपको कैसे याद करते हैं। ऑस्ट्रिलिया में पैदा हुए एक बालक के लिए कल लाखों भारतीयों के दिल में एक हूक उठी होगी। शुक्रिया वार्न। 

हमारे जीवन में सुख और रोमांच भरे वो साल देने के लिए जिन सालों में आपने 'इस सदी की वह अव्वल गेंद' फेंकी थी। आपने लाखों किशोरों-नवजवानों को उस लफ्ज का मानी समझाया था जिसे 'जादुई' कहते हैं। आप इस बात का सजीव प्रमाण थे कि 'प्रतिभा' वही है जो प्रतिद्वंद्वी को भी आपका सम्मान करने के लिए बाध्य कर दे।

आपके देहांत की खबर सुनकर, दिल वैसे ही धक सा कर गया जैसे आपके गेंद में हाथ में आने पर कर जाता था- वार्न आ गया! स्ट्राइक किसके पास है? खेल लेगा? हर बार की वह धक, आपकी हर गेंद की वह धक-धक कल दो दशक बाद कुछ यूँ लौटी की, लगा बगैर आवाज के दिल किरक गया हो। किसी बहुत महीन, बहुत महीन जो नंगी आँखों से न दिखे, ऐसे किसी दरार से उतना ही, नँगी आँखों को न दिखने वाला खून दिल से रिसकर आँखों में उतर रहा हो।

जब भी क्रिकेट की बात होगी, गेंदबाजी की बात होगी, फिरकी की बात होगी, और हम में से एक भी वहाँ जिन्दा रहा तो कोई न कोई एक आपको उस महफिल में जरूर याद करेगा। आप जैसे रहती दुनिया तक यूँ ही यादों में जिन्दा रहते हैं। उम्मीद है, आप भी अपने चाहने वालों को नहीं भूलेंगे। फिर मिलेंगे, आज के लिए अलविदा, सर।

टॅग्स :क्रिकेटक्रिकेट ऑस्ट्रेलियाशेन वॉर्नऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

क्रिकेट'बोलने दो यार!': दिल्ली के एक स्कूल में भाषण के दौरान छात्रों के हंगामे के बीच बेबस नज़र आए विराट कोहली | VIDEO

क्रिकेटVIDEO: क्या विराट कोहली ने नन्हे फैन को किया इग्नोर? वायरल वीडियो में रोते बच्चे की असलियत आई सामने

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?