लाइव न्यूज़ :

बुलढाणा किसानः गड़े मुर्दे उखाड़ने के बजाय वर्तमान समस्याओं को सुलझाएं?, सरकार पर ऋण का बोझ लगातार बढ़ रहा

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: March 25, 2025 05:32 IST

Buldhana farmers: पिछले पांच महीनों में देश के इस उन्नत समझे जाने वाले राज्य में एक हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं. विकास के दावों के बावजूद महाराष्ट्र सरकार पर ऋण का बोझ लगातार बढ़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला महाराष्ट्र में थमने का नाम नहीं ले रहा. सन्‌ 2014 में यह राशि 2.94 लाख करोड़ रु. थी– 2024 में यह बढ़कर 7.82 लाख करोड़ रुपए हो गई. गलियारों में आज चर्चा एक ऐसे बादशाह की कब्र को लेकर हो रही है, जिसे मरे सात सौ साल से अधिक हो चुके हैं.

Buldhana farmers:महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के युवा किसान कैलाश नागरे को पांच साल पहले युवा किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह सम्मान कृषि-कार्य में उल्लेखनीय सफलता पाने और किसानों में जागरूकता लाने के लिए किए गए प्रयासों के कारण मिला था. हाल ही में कैलाश नागरे ने आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण यह था कि कैलाश भरसक प्रयास के बावजूद सरकार से उनके इलाके के खेतों में किसानों तक पानी पहुंचाने की मांग नहीं मनवा सके थे, और इसलिए हताशा में कैलाश ने यह आत्मघाती कदम उठाया...

वैसे भी किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला महाराष्ट्र में थमने का नाम नहीं ले रहा. पिछले पांच महीनों में देश के इस उन्नत समझे जाने वाले राज्य में एक हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं. विकास के दावों के बावजूद महाराष्ट्र सरकार पर ऋण का बोझ लगातार बढ़ रहा है. सन्‌ 2014 में यह राशि 2.94 लाख करोड़ रु. थी– 2024 में यह बढ़कर 7.82 लाख करोड़ रुपए हो गई.

यह कुछ आंकड़े हैं जो चौंकाते भी हैं और परेशान भी करते हैं. परेशान इसलिए भी कि इन विषयों पर राज्य में चर्चा भी नहीं हो रही. इस बारे में न सरकार कुछ बोल रही है और न ही विपक्ष कुछ करता दिखाई दे रहा है. यह सब भुलाकर राजनीति के गलियारों में आज चर्चा एक ऐसे बादशाह की कब्र को लेकर हो रही है, जिसे मरे सात सौ साल से अधिक हो चुके हैं.

मैं भी गया था तीस-चालीस साल पहले औरंगजेब की कब्र देखने. जिज्ञासा थी कि स्वयं को आलमगीर कहने वाले उस क्रूर शासक ने अपनी कब्र कैसे बनवाई थी. उसे देखकर मेरे मन में कहीं भी उस शासक के महिमा-मंडन जैसी बात नहीं आई थी. जो बात मन में आई थी वह यह थी कि भाइयों को मरवा कर, पिता को कैद करके, प्रजा पर अत्याचार करके उस शासक को अंतत: क्या हासिल हुआ.

वह कच्ची कब्र! हमारे इतिहास से यदि हमें कुछ सीखना है तो वह यह है कि कोई और औरंगजेब क्रूरता और अत्याचार से महान नहीं बन सकता. इतिहास के ऐसे अध्याय को याद रखना जरूरी है,  ताकि अब किसी को दुहराने न दिया जाए. जर्मनी में हिटलर के अत्याचार के सारे निशान सुरक्षित रखे गए हैं,  ताकि आने वाली पीढ़ियों में अत्याचार के खिलाफ भावना बन सके, बनी रहे.

आज जो विवाद इस कब्र के संदर्भ में उठ रहा है, दुर्भाग्य से, इतिहास से कुछ सीखने का उससे कोई रिश्ता नहीं. जो हो रहा है उससे स्पष्ट है कि कुछ मुद्दों को भटकाने के लिए कुछ मुद्दे उठाए जा रहे हैं. कुछ भुलाने के लिए कुछ याद दिलाया जा रहा है. इतिहास के गड़े मुर्दे उखाड़ कर देश में हिंदू मुसलमान के भेद को हवा दी जा रही है. इतिहास का अर्थ है जो हुआ था. जो हुआ था वह सब दुहराने की नहीं, उससे कुछ सीख कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है.

टॅग्स :किसान आत्महत्यामहाराष्ट्रराष्ट्रीय किसान दिवसFarmersदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट