लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: असमान मानसून के कारण देश में कृषि क्षेत्र के सामने चुनौतियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 12, 2022 11:09 IST

असमान मानसून ने देश में कृषि क्षेत्र के तेजी से बढ़ते रिकॉर्ड ग्राफ के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. वैसे, इस समय भारत में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार हैं.

Open in App

यद्यपि इस बार पूरे देश में मानसून की बारिश सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मणिपुर जैसे राज्यों में सामान्य से कम बरसात होने के कारण यहां कृषि परिदृश्य पर परेशानियां दिखाई दे रही हैं. इन प्रदेशों में खरीफ सीजन की खेती प्रभावित हुई है और खासतौर से इन क्षेत्रों में धान उत्पादन के लक्ष्य के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

गौरतलब है कि अगस्त 2022 के अंत में यह पाया गया है कि देश में खरीफ सीजन की बोआई अंतिम दौर पर पहुंचने के बावजूद चालू सीजन में फसलों का कुल रकबा पिछले साल 2021 की अपेक्षा थोड़ा कम है. हाल ही में कृषि मंत्रालय एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दो सितंबर तक देश में खरीफ फसलों का कुल रकबा 1.6 फीसदी घटकर 1045.14 लाख हेक्टेयर रह गया है जबकि पिछले साल इस समय तक देश में 1061.92 लाख हेक्टेयर में फसलों की बोआई हुई थी.

वर्ष 2022 में असमान मानसून ने आगामी रबी सीजन की फसलों के लिए भी गंभीर चुनौती पैदा कर दी है. मिट्टी में नमी की कमी देश के पूर्वी राज्यों में रबी की खेती और जलवायु परिदृश्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है. ऐसे में मूडीज इनवेस्टर सर्विस (मूडीज) ने देश में बढ़ती ब्याज दरों और असमान मानसून के कारण भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटा दिया है. 

इससे पहले मूडीज ने मई 2022 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.8 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया था, जिसे अब घटाकर 7.7 फीसदी कर दिया है. निश्चित रूप से असमान मानसून ने कृषि क्षेत्र के तेजी से बढ़ते रिकॉर्ड ग्राफ के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. यद्यपि इस समय भारत में खाद्यान्न के पर्याप्त भंडार हैं. देश में एक जुलाई 2022 को 8.33 करोड़ टन खाद्यान्न (गेहूं एवं चावल) का बफर भंडार है.

हम उम्मीद करें कि सरकार वर्ष 2022 में असमान मानसून की चुनौतियों के मद्देनजर विभिन्न कृषि विकास कार्यक्रमों और खाद्यान्न, तिलहन व दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए लागू की गई नई योजनाओं के साथ-साथ डिजिटल कृषि मिशन के कारगर क्रियान्वयन की डगर पर तेजी से आगे बढ़ेगी.

हम यह भी उम्मीद करें कि सरकार कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आधुनिकीकरण और कृषि क्षेत्र में फसलों के विविधीकरण की डगर पर तेजी से आगे बढ़ेगी. ऐसे में विभिन्न उपायों से इस समय असमान मानसून और मानसून की बेरूखी के कारण देश के कृषि मानचित्र पर भारतीय कृषि की चुनौतियों का जो चित्र उभर रहा है उसमें बहुत कुछ सुधार हो सकेगा.

टॅग्स :मानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकसित होते भारत को अस्त-व्यस्त करती बाढ़

भारतJ&K में 125 वर्षों में छठा सबसे ज़्यादा बारिश वाला रहा अगस्त, 73% अधिक बारिश हुई, लद्दाख में सामान्य से 930% अधिक बारिश हुई

भारतManimahesh Yatra 2025: 16 श्रद्धालुओं की मौत, हजारों को किया गया रेस्क्यू, हिमाचल में कुदरत के कहर के बावजूद मणिमहेश यात्रा पर संपन्न

भारतWeather Alert Today: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अनुमान; IMD ने दी चेतावनी

भारतWeather Updates Today: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, कहीं बाढ़ तो कहीं बादल फटने से तबाही; IMD ने जारी किया अलर्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट