लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने बिहार भाजपा में गुटबाजी होने का लगाया आरोप, कहा- "आपस में फारिया ले, फिर कुछ बोले"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 19, 2023 18:01 IST

डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि प्रत्येक कृषि रोड मैप में एक कार्य योजना होती है और एक बजट आवंटित किया जाता है। आप सभी लोगों को मालूम है कि बिहार में उत्पादन कितना बढ़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा में गुटबाजी चरम पर है- तेजस्वी यादवसवाल उठाने पर तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों के पास कोई काम नहीं हैउन्होंने कहा कि बिहार में चावल, सब्जियों और फलों का उत्पादन बढ़ा है

पटना: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार भाजपा पर दावा करते हुए कहा कि गुटबाजी चरम पर है। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का अलग गुट है, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का अलग गुट है और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का अलग गुट है।

ऐसे कई गुटों में बंटी बिहार भाजपा के नेताओं में आपस में ही तनातनी रहती है। बिहार में शुरू हुए चतुर्थ कृषि रोड मैप पर भाजपा नेताओं द्वारा सवाल उठाने पर तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों के पास कोई काम नहीं है। बिहार भाजपा के नेताओं में आपस में तनातनी चल रही है।

डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि प्रत्येक कृषि रोड मैप में एक कार्य योजना होती है और एक बजट आवंटित किया जाता है। आप सभी लोगों को मालूम है कि बिहार में उत्पादन कितना बढ़ा है। यह सब तो उनको मालूम ही है। हर कोई जानता है कि बिहार में चावल, सब्जियों और फलों का उत्पादन बढ़ा है। यह कृषि रोड मैप से संभव हुआ है।

आरजेडी नेता के मुताबिक, इसके बावजूद भाजपा वाले बोलते रहते हैं, तो क्या ही कहा जाए। भाजपा लोगों के बीच भ्रम फैलाना चाहती है। इसलिए गुटबाजी में बंटे भाजपा नेता अलग अलग किस्म की बातें करते हैं। अफवाह फैलाना झूठ फैलाना यही इन लोगों का काम है। भाजपा पहले आपस में फारिया ले, फिर कुछ बोले। उनको खुद नहीं मालूम चल रहा है कि कौन होगा? 

उनके अंदर सांसदों का अलग गुट है। राज्य वाले लोगों का अलग गुट है। वहीं, जाति आधारित गणना को लेकर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोग ऐसे ही सवाल खड़े करते रहेंगे।

हमने तो पहले भी कह दिया है कि अगर कुछ गड़बड़ है तो प्रधानमंत्री से भाजपा के नेता कहें कि जाति जनगणना करवा लें। लेकिन देश में जनगणना भी नहीं हो रही है। ऐसे में भाजपा के नेता अब बिहार में हुई जातीय गणना को लेकर भ्रामक बातें कर रहे हैं।

वैशाली में एक पुलिसकर्मी की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि वहां के अधिकारी ने अपनी बातों को रखा है और एक्शन भी हुआ है। जो भी अपराधी ऐसे कृत्य में शामिल थे, उसे लेकर पहले ही वहां की पुलिस सब कुछ स्पष्ट कर चुकी है।

वहीं, तेजस्वी से पूछा गया कि क्या बिहार में पुलिसकर्मी की हत्या होने और अन्य प्रकार के अपराध को लेकर इसे जंगलराज कहा जाएगा? उन्होंने कहा कि अगर जंगलराज कहीं भी होगा तो उसी जंगलराज को दिल्ली से हटाना है।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'