लाइव न्यूज़ :

बिहार के खगड़िया जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत, मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2023 16:26 IST

बिहार के खगाडिया जिले में एक शख्स ने अपने घर के चार लोगों की हत्या कर दी और बाद में खुद भी जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के खगाड़िया में एक घर के पांच लोगों की मौत मृतक दपंती में हुआ था झगड़ा एक ही परिवार के दपंती बच्चों समेत पांच लोगों की गई जान

पटना: बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। पहले घर की चार महिलाओं की मौत हो गई, उसके बाद पुरुष की भी जान चली गई।

फिलहाल इस घटना की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि मुन्ना यादव नाम के एक व्यक्ति ने रात में अपनी पत्नी पूजा देवी (32) से विवाद हुआ था।

जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं इस दौरान हत्यारे पिता ने अपने दो बेटों की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह छिपकर अपनी जान बचा सके।

बाद में सनकी ने खुद भी पेड़ से फंदा लगाकर झूल गया। घटना की सूचना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहीं मामले में पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई। सनकी का नाम मुन्ना यादव और उसकी पत्नी का नाम पूजा देवी बताया गया है।

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। इस घटना में 36 वर्षीया पत्नी पूजा देवी, 18 वर्षीया पुत्री सुमन कुमारी, 14 वर्षीया आंचल कुमारी व 13 वर्षीया पुत्री रौशनी कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी।

वहीं घटना को देखकर मुन्ना यादव के दो पुत्र 12 वर्षीय अंकित कुमार व 10 वर्षीय आदित्य कुमार ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, इस मामले की सुचना मिलने पर पहुंची मानसी पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त दबिया बरामद कर लिया। जिसने इस घटना के बाद खुदकुशी कर ली।

मौके पर पहुंचे खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि पांच लोगों की मौत हुई है। जिसमें चार की हत्या हुई है, वहीं एक आत्महत्या का मामला लग रहा है।

उन्होंने बताया कि इस नृशंसा हत्या को अंजाम देनेवाले मुन्ना यादव पर 2022 में एक जमींदार की हत्या का आरोप है। जिसमें मुन्ना यादव के भाई विमल यादव भी शामिल था। विमल यादव अभी जेल में हैं। वहीं मुन्ना यादव पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था। अक्टूबर 2022 में मुन्ना यादव ने एक पाटीदार की गोली मारकर हत्या की थी।

उसके बाद से वो फरार था। घर आने पर उसकी पत्नी से लड़ाई होती थी। पत्नी उसे थाने में सरेंडर करने के लिए कहती थी। पत्नी का कहना था कि बेटी की अब शादी करनी है।

तुम्हारे ऊपर हत्या का मामला दर्ज है, कैसे सही होगा सब। इन्हीं बातों पर पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। मंगलवार को भी पत्नी से इस बात पर लड़ाई हुई, जिसके बाद सबकी हत्या कर दी।

टॅग्स :बिहारBihar Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'