लाइव न्यूज़ :

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- "नीतीश देखना तो दूर थूकने भी नहीं जाएंगे..."

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2023 18:51 IST

उन्होंने कहा कि रणवीर नंदन भी उनकी पार्टी में भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे, तो उनको पार्टी से निकालकर बाहर कर दिया है।

Open in App

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मार की सियासत एक बार फिर दोहराए जाने की अटकलों के बारे में आज जब मीडियाकर्मियों ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से पूछा तो वे भड़क गए और कहा कि नीतीश कुमार भाजपा की तरफ देखना तो दूर थूकने भी नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सब मीडिया का किया कराया है।

मीडिया के लोग नीतीश कुमार के सलाहकार नहीं हैं जो वे जो कहेंगे वही होगा। नीतीश कुमार सात जन्म में भी भाजपा की तरफ देखना तो दूर थूकेंगे भी नहीं।ललन सिंह ने कहा कि भाजपा देखने जैसी भी पार्टी नहीं है कि उसकी तरफ देखा जाए।

बीजेपी का अस्तित्व ही क्या है? भाजपा ने इस देश की जनता से जो वादा किया एक भी वादे को पूरा नहीं किया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। न तो देश में महंगाई कम हुई, ना युवाओं को रोजगार मिला और ना ही गरीबों के खाते में 15 लाख रुपए ही आए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कनफूसका पार्टी है सिर्फ लोगों में भ्रम फैलाने का काम करती है।

उन्होंने मीडिया पर भड़कते हुए कहा कि मीडिया संस्थानों में भाजपा के कुछ ऐसे लोग प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बैठे हुए हैं, हर दिन भ्रम फैलाना उनका काम ही है। ललन सिंह ने यह भी माना कि जदयू के भी लोग भाजपा के एजेंट काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रणवीर नंदन भी उनकी पार्टी में भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे, तो उनको पार्टी से निकालकर बाहर कर दिया है। रणवीर नंदन मुख्यमंत्री के सलाहकार बनने की कोशिश कर रहे थे।

मुख्यमंत्री क्या करेंगे वे खुद ही तय करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार की नजदीकी का मीडिया द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसके तरफ देखकर कोई थूकना भी नहीं चाहेगा।

टॅग्स :Lalan Singhबिहारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'