लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार दिख रहे हैं परेशान, मंत्री के घर, पार्टी कार्यालय और प्रधान सचिव के घर जाकर बदल रहे हैं अपना मन

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2023 15:01 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए दिन सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सचिवालय पहुंचते हैं। वहां विभागीय पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लेते हैं। लेकिन आज शनिवार था, लिहाजा सचिवालय में छुट्टी का दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री आवास से निकलकर सबसे पहले जदयू दफ्तर पहुंचे करीब 10 मिनट तक नीतीश कुमार जदयू दफ्तर में रहेइसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सबसे पहले जदयू दफ्तर पहुंचे और वहां कुछ देर निरीक्षण करने के बाद वापस की तरफ निकल गए। इस दौरान करीब 10 मिनट तक नीतीश कुमार जदयू दफ्तर में रहे और इन चीजों की बारीकी से यह जानकारी ली कि सुबह-सुबह पार्टी दफ्तर में कौन-कौन से नेता और पदाधिकारी मौजूद रहते हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे। वहां से वह अपने आवास पहुंचे और फिर अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के घर पहुंच गए। मुख्यमंत्री के इस चहलकदमी का कारण तो पता नहीं चला, लेकिन कयासों का दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए दिन सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सचिवालय पहुंचते हैं। वहां विभागीय पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लेते हैं। लेकिन आज शनिवार था, लिहाजा सचिवालय में छुट्टी का दिन है। ऐसे में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से निकाल कर जल्दी जदयू कार्यालय पहुंचे। उसके बाद सीधा मंत्री विजय कुमार चौधरी के घर गए, जहां इन दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक परिवेश को लेकर बातचीत की। लेकिन मुख्यमंत्री किन कारणों से मंत्री विजय चौधरी के घर गए और फिर अपने प्रधान सचिव के यहां जाना इसकी जानकारी नहीं बाहर आ पाई है।

लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री वर्तमान गठबंधन सरकार में कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। बता दें कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। रथ पर सवार होकर पहुंचे लालू और तेजस्वी से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की थी।

कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भाकपा के द्वारा आयोजित भाजपा हटाओ, देश बचाओ रैली के दौरान मंच से कांग्रेस को खूब कोसा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस को विपक्षी एकता से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस की वजह से गठबंधन को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है, वह देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त है।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवकांग्रेसइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'