लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कैदियों ने पुलिस वाले को लगाया झंडू बाम, धक्का देकर मौके से फरार हुए 3 कैदी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2023 17:59 IST

घटना पर बोलते हुए टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने कहा है कि वे इस घटना में पुलिस की लापरवाही मानते है क्योंकि उन्हें पुलिस की गाड़ी से नीचे नहीं उतरना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस की गिरफ्त से तीन कैदी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे पुलिस वालों को झंडू बाम लगाकर मौके से फरार हो गए थे। मामले टाउन डीएसपी अशोक कुमार का भी बयान सामने आया है।

पटना: पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए फुलवारी शरीफ जेल से लाए गए तीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। घटना करीब 2.45 बजे की है। दरअसल, फुलवारी जेल से शिविर मंडल कारा से कोर्ट लाया जा रहा था। इस दौरान अशोक राजपथ के नजदीक बीएन कॉलेज के पास सड़क जाम था। 

पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगाकर कैदी हुए फरार

इसे छुड़ाने के लिए कैदी वाहन से सिपाही उतरे थे। इस दौरान कैदियों ने पुलिसकर्मी की आंख में झंडू बाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि फरार होने के लिए कैदीयों ने सिपाही उमेश बिंद को आंख में झंडू बाम लगा दिया और धक्का देकर फरार हो गए। इस धक्का देने से सिपाही उमेश बिंद का हाथ भी टूट गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए फुलवारी शरीफ जेल से तीन कैदी लाए गए थे, सभी फरार हो गए हैं। कैदी का नाम सोनू, नीरज चौधरी और सोनू बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि फुलवारी जेल से 43 कैदियों को लेकर 5 पुलिस कर्मी चले थे। 

व्यवहार न्यायालय में पेशी कराने के लिए जैसे ही बस अशोक राजपथ में बीएन कॉलेज के सामने पहुंची, उस वक्त रोड जाम था। बस के आगे बाइक और ई रिक्शा वाले में लड़ाई हो रही थी। उसको छुड़ाने के लिए बस से दो पुलिस कर्मी उतरे, उतरने का फायदा उठाते हुए तीन कैदी भाग गए। 

भागते हुए कैदियों को रोकने में घायल हुआ पुलिसवाला

डीएसपी ने बताया है कि पता चला है कि उसमें से एक कैदी ने सिपाही की आँख में झंडू बाम लगा दिया, जिससे आंख में जलन होने लगा और उसी का फायदा उठाते हुए वे भाग गए थे। इस दौरान सिपाही ने उसे भागने से रोकने के लिए भरपूर कोशिश की। धक्का मुक्की के क्रम में सिपाही घायल भी हो गए। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद मैं पुलिस की लापरवाही मानता हूं, उन्हें बस से उतरना नहीं चाहिए था। 

टॅग्स :बिहारअजब गजबPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'