लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: बिहार में यादव नेताओं में खलबली, 40 लोकसभा सीटों पर मतदाताओं का प्रभाव, मप्र के नए सीएम मोहन यादव, जानें क्या होगा समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2023 18:00 IST

Bihar Politics News: भाजपा ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित कर बिहार के यादव क्षत्रपों का खेल बिगाड़ दिया है। यादव पिछड़ों का एक प्रमुख समुदाय है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश के साथ बिहार में अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में यादवों का वोट लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से अधिकतर सीटों पर यादव मतदाताओं का प्रभाव है।भाजपा राजद जैसी क्षेत्रीय पार्टियों का यादव समाज पर एकाधिकार खत्म करना चाहती है।

Bihar Politics News: भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर बिहार में यादव नेताओं के बीच खलबली मच दी है। दरअसल, भाजपा ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित कर बिहार के यादव क्षत्रपों का खेल बिगाड़ दिया है। यादव पिछड़ों का एक प्रमुख समुदाय है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश के साथ बिहार में अधिक है।

बिहार में यादवों का वोट लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। बिहार में यादवों की आबादी बड़ी है। बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से अधिकतर सीटों पर यादव मतदाताओं का प्रभाव है। वैसे भी अभी बिहार में कराए गए जाति सर्वे में यादवों का प्रतिशत 14 है। ऐसे में भाजपा राजद जैसी क्षेत्रीय पार्टियों का यादव समाज पर एकाधिकार खत्म करना चाहती है।

मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने यादव की राजनीति करने वाले दलों को बड़ा धक्का दिया है। यादव मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद अब भाजपा की सहयोगी पार्टियों ने लालू-तेजस्वी पर बड़ा प्रहार किया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ओबीसी के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

बिहार में लालू यादव का यादव मतदाताओं पर पूर्ण एकाधिकार है। अब इस समाज से आने वाले नेता को भाजपा ने आगे किया है। मोहन यादव न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि बिहार में भी कारगर साबित हो सकते हैं। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय के बाद भाजपा की सहयोगी पार्टी ने लालू-तेजस्वी पर तीखा तंज कसा है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) ने कहा है कि अब तो कथित समाजवादियों का खास जाति पर पेटेंट भी खत्म हो गया। जातिवाद की राजनीति करने वाले युवराज अब क्या करेंगे? हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संतोष कुमार मांझी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि 'सर मुंडाते ही ओले पड़े'। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा,'' सर मुंडाते ओले पड़े.. भाजपा ने मोहन यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर खास जाति पर कथित समाजवादियों का पेटेंट भी खत्म कर दिया। जातिवादी राजनीति के युवराज अब क्या करेंगे..?

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारपटनाउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'