लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः नारा बदल गया है- जाएंगे तो जोगी ही, भोजपुरी अभिनेता निरहुआ की पोस्ट पर यूजर ने की टिप्पणी

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2022 14:57 IST

बीजेपी नेता और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआअपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी के प्रचार में लगे हुए हैं। योगी आदित्यनाथ के समर्थन में कई गीत भी रिलीज कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिरहुआ बीजेपी के टिकट पर 2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ सीट से पर्चा भरा थाइस बीच निरहुआ योगी आदित्यनाथ पर कई भोजपुरी गाने रिलीज कर चुके हैं

लखनऊः यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मौजूदा सत्ता के समर्थकों में इस बात का पूरा विश्वास है कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया दोबारा बनने जा रहे हैं। बीजेपी नेता और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी के प्रचार में लगे हुए हैं। निरहुआ इस अभियान में महीनों पहले से लगे हुए हैं। चुनाव को लेकर कई गीत भी गा चुके हैं। जिसमें योगी के कामों और उनके सत्ता में वापसी को समर्थन किया गया है।

इस बीच उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा कि आगामी 10 मार्च को फिर एक बार विकास और राष्ट्रवाद की जीत होगी। और माफियावादी हारेंगे। प्रचंड बहुमत से विकासवादी भाजपा सरकार को उतर प्रदेश की जनता चुनेगी और अपने सेवा का अवसर देगी। काम किया है - काम करेंगे ।

बीजेपी नेता ने लिखा कि योगी फिर आ रहे हैं। निरहुआ ने पोस्ट के साथ तस्वीर भी साझा की है। जिसमें योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ लिखा है- जीतेगा विकास, दंगाई हारेंगे फिर से भाजपा के संग उत्तर प्रदेश को संवारेंगे। 

निरहुआ की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने मीम्स को जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है। तो कइयों ने पोस्ट का समर्थन करते हुए सपा पर प्रहार किया है। एक यूजर ने लिखा- साइकिल का टायर फट रहा है बाइस में, अब कोशिश करेंगे सत्ताइस में। एक अन्य ने लिखा- आएंगे  तो योगी ही। इसके साथ ही एक यूजर ने निरहुआ के आएंगे योगी ही के तर्ज पर लिखा- नारा बदल गया है, जाएंगे तो जोगी ही।

एक यूजर ने टिप्पणी की, आज प्रयागराज मे लॉज मे घुसकर छात्रों पर लाठीचार्ज बहुत महंगा पड़ेगा योगी जी।। एनटीपीसी मे गड़बड़ी ठीक करने के बजाए आप अपना बल दिखा रहे हो शर्म आ रही है आपको अपना मुख्यमंत्री कहने में। 10 मार्च को जवाब मिलेगा।

एक ने कहा कि सपना ढेर क मत देखा निरहू। ज्यादा फिल्मी डायलॉग हर जगह सही नही होत ह।अण्ड भक्त मत बना बाबा गयेन अब। भईया आवत बाटें।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)योगी आदित्यनाथBJPविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड