लाइव न्यूज़ :

रत्नाकर कुमार निरहुआ और आम्रपाली के साथ लेकर आ रहे 'कलाकंद', फर्स्ट लुक हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2022 13:39 IST

फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी के साथ सुशील सिंह और संजय पाण्डेय जैसे दिग्गज अभिनेता भी एक फ्रेम में नजर आने वाले हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म कितनी बड़ी होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सन्नी शर्मा और संतोष पासवान भी मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और लिरिक्स यादव राज, लवली पुजारा, तरुण पांडेय, कन्हैया सिंह, मनीष राज का है।सिंगर विजय चौहान, शिल्पी राज, रविकांत कश्यप, शालिनी दुबे और प्रणव सिंह हैं।

पटना: जुबली स्टार सह आजमगढ़ के सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ और मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी दर्शकों के बीच मिठास बांटने आ रहे हैं। इसके लिए वे जल्द ही 'कलाकंद' लेकर आ रहे हैं। दरअसल 'कलाकंद' उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम है, जिसका फर्स्ट लुक दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रिलीज किया गया है। यह वायरल हो रहा है। 

इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल से सभी लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री नीलम गिरी भी होंगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में इन तीनों को प्रमुखता से दिखाया गया है। वर्ल्ड वाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म 'कलाकंद' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, जबकि इस फिल्म के लेखक-निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। 

संतोष मिश्रा इससे पहले भी निरहुआ और आम्रपाली की कई फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं। वे एक बार फिर से इनको लेकर भोजपुरी दर्शकों को गुदगुदाते नजर आने वाले हैं, क्योंकि फिल्म का पोस्टर देखकर लगता है कि यह फैमली कॉमेडी ड्रामा होने वाली है। इस फिल्म का पोस्टर भी अट्रैक्टिव है और यह दर्शकों में खूब पसंद की जा रहा है। 

फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार कहते हैं कि 'कलाकंद' हर किसी के मनोरंजन को मिठास वाली आनंद देगी। फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल है और यह सभी को पसंद आने वाली है। हमने फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया है। फिल्म की कहानी के साथ गीत संगीत में शानदार हैं, जैसा एक कमर्शियल फिल्मों में होता है। गौरतलब है कि फिल्म 'कलाकंद' के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं और असिस्टेंट डायरेक्टर विवेक कुमार मणि हैं। 

फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी के साथ सुशील सिंह और संजय पाण्डेय जैसे दिग्गज अभिनेता भी एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म कितनी बड़ी होने वाली है। फिल्म में रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सन्नी शर्मा और संतोष पासवान भी मुख्य भूमिका में हैं। 

म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और लिरिक्स यादव राज, लवली पुजारा, तरुण पांडेय, कन्हैया सिंह, मनीष राज का है। सिंगर विजय चौहान, शिल्पी राज, रविकांत कश्यप, शालिनी दुबे और प्रणव सिंह हैं। डीओपी माही शेरला हैं। कॉस्टयूम कविता और सुनीता का है।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)आम्रपाली दुबे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result: कंगना, हेमा, मनोज, पवन और निरहुआ की सीट पर कौन मार रहा है बाजी

भारतBhojpuri Actors Fight Lok Sabha Election: सांसद बनेंगे आपके स्टार, रवि, मनोज, पवन, दिनेश और गुंजन...जानिए कौन मार रहा है बाजी

भारतViral Video: 'मोदी जी-योगीजी ने एक भी बच्चा पैदा नहीं किया ताकि देश में बेरोजगारी न बढ़े', निरहुआ का वीडियो वायरल, भोजपुरी स्टार ने बताया फेक

भारतBhojpuri Actor LS polls 2024: मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव का बिहार के बाहर जलवा!, भोजपुरी सितारों को राज्य में नहीं दिया किसी ने टिकट

भारतAzamgarh lok Sabha Seat: बीजेपी के उम्मीदवार 'निरहुआ', अखिलेश यादव के चचेरे भाई पर पड़ेंगे भारी!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?

भोजपुरीभोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर चिंतित हुए रवि किशन, इसे खत्म करने की मांग की

भोजपुरीफटे कपड़े, बिखरे बाल..., हुलिया देख पहचान पाना मुश्किल, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की हालत देख फैन्स के उड़े होश