लाइव न्यूज़ :

रानी चटर्जी को ऑफिस में बुलाकर फिल्ममेकर करने लगा गलत हरकत, भोजपुरी अभिनेत्री ने खुद को ऐसे था बचाया

By अनिल शर्मा | Updated: September 10, 2021 15:12 IST

रानी चटर्जी  को अपने करियर की शुरुआती दिनों में बॉलीवुड के निर्देशक की बदतमीजी का सामना करना पड़ा था। रानी चटर्जी ने अपने साथ हुई घटना पर एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि जब वो शुरुआत में फिल्म जगत में आई थीं तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 

Open in App
ठळक मुद्देरानी चटर्जी ने भोजपुरी कलाकारों के साथ भेदभाव की बात कही हैउन्होंने कहा कि एक निर्देशक ने उनके साथ बदतमीजी की थीरानी चटर्जी ने इंटरव्यू में बताया कि शुरू में उन्हें बहुत संघर्षों से जूझना पड़ा था

मुंबईः भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के कई कलाकारों का मानना है कि बॉलीवुड में उनके साथ भेदभाव किया जाता है। रवि किशन (Ravi Kishan) ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि भोजपुरी कलाकारों के साथ भेदभाव होता है।

ये मुद्दा एक बार फिर से इसलिए चर्चा में आया, क्योंकि हाल ही में बिग बॉस ओटीटी से बाहर निकलने वालीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने शो की फिक्सिंग और होस्ट करण जौहर पर भेदभाव का आरोप लगाया था।

इस बीच भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर रानी चटर्जी ने क्षेत्रवाद की बात कही है। खतरों की खिलाड़ी में नजर आ चुकीं भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके साथ एक फिल्ममेकर ने ऑफिस बुलाकर गलत हरकत की थी। 

रानी चटर्जी  को अपने करियर की शुरुआती दिनों में बॉलीवुड के निर्देशक की बदतमीजी का सामना करना पड़ा था। रानी चटर्जी ने अपने साथ हुई घटना पर आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि जब वो शुरुआत में फिल्म जगत में आई थीं तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 

उस घटना को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा.‘जब मैं एक हिन्दी फिल्म के लिए बॉलीवुड के एक बड़े निर्देशक से मिलने उनके पास गई तो उन्होंने मेरे साथ बहुत ही बदतमीजी की थी। अक्सर लोगों को ये लगता है कि मैं भोजपुरी सिनेमा से ताल्लुक रखती हूं तो मैं फ्रेंडली हो जाऊंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने तुरंत ही उस निर्देशक के खिलाफ आवाज उठाई और मैं सहज नहीं हूं ये बोलकर मैं वहां से निकल गईं। हालांकि बाहर आकर मैं इस घटना के बारे में सोचकर बहुत रोई और मैंने सोचा लोग कितने अधिक बुरे हैं।

इससे पहले यूट्यूब चैनल, ‘योयो टीवी टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि शुरू में उन्हें बहुत संघर्षों से जूझना पड़ा था। रानी ने कहा था, ‘जब मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में आई तो मेरे परिवार का बहुत सपोर्ट था मुझे। लेकिन फिल्मों के हीरो मुझे फिल्म में कास्ट नहीं होने देते थे क्योंकि मैं उन्हें हीरोइन जैसी नहीं दिखती थी। कई बड़े बैनर्स आए लेकिन मैंने उनके साथ काम नहीं किया। यह भी कह सकते हैं कि शुरू में उन्होंने मुझे कास्ट नहीं किया और जब मैं कुछ बन गई तो मैंने ही उनके साथ काम करने की दिलचस्पी नहीं दिखाई।’

टॅग्स :रानी चटर्जीभोजपुरीभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल