लाइव न्यूज़ :

पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान हो जाएं तो...जब विनय बिहारी ने भोजपुरी गायक को लेकर कह दी थी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2022 16:16 IST

पवन सिंह हमेशा विवादों में रहे हैं। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में हमेशा उनका नाम विवादों से जुड़ा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह के साथ हुए विवाद के वक्त भी काफी चर्चा में रहाभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग पवन सिंह के साथ खड़े थे तो कुछ अक्षरा सिंह का साथ दिया थापवन सिंह के लिए कई गीत लिखने वाले विनय बिहारी ने भी उन्हें अच्छा इंसान नहीं बताया था

पटनाः खबर है कि पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देने जा रहे हैं। इस बाबत उन्होंने आरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी है। वहीं पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा जगत में पवन सिंह एक बड़ा नाम है। हालांकि ये नाम हमेशा विवादों में भी रहा है। निजी जीवन से लेकर व्यावसायिक जीवन तक में पवन सिंह विवादों में घिरे रहे। लोग मानते हैं कि पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान नहीं है। खेसारी लाल ने भी भोजपुरी गायक के साथ हुए विवाद में कहा था कि पवन सिंह की गायिकी अच्छी है, उनके पास एक सुंदर आवाज है लेकिन वे शराब के नशे में किसी को कुछ भी बोल देते हैं।  

ऐसे ही अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते को लेकर पवन सिंह की इज्जत मिट्टी पलीद हुई थी। अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह से अलग होने के दौरान उनपर हत्या कराने से लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इन्हीं सब विवादों पर बोलते हुए भोजपुरी गीतकार विनय बिहार ने पवन सिंह को लेकर काफी कुछ कहा था। गौरतलब है कि विनय बिहारी ने पवन सिंह के लिए सैकड़ों गीत लिखे हैं।

पवन-अक्षरा विवाद पर बोलते हुए विनय बिहारी ने कहा था कि पवन सिंह भी बहुत अच्छे आदमी तो हैं नहीं। मैं उनका बाप हूं। पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान हो जाएं तो उनको भी पद्मश्री और पद्म विभूषण मिल जाएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस जन्म में वह इन सब आभूषणों से आभूषित होंगे।

विनय बिहारी ने पवन सिंह को लेकर आगे कहा था कि जब कोई आदमी किसी के संपर्क में रहता है तो उसकी बुराई नजर नहीं आती लेकिन जब दूर हो जाता है तो बुराईयां नजर आती हैं। दोनों में किस तरह का प्यार था भगवान जानें। अगर पवन सिंह इस तरह का काम करते हैं तो उन्हें नहीं करना चाहिए। वह एक महिला है और इस इंडस्ट्री की हैं। किसी भी पुरुष को महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :पवन सिंहअक्षरा सिंहभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल