लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फैंस के नाम खास संदेश, बर्थडे की बधाइयां मिलने पर एक्ट्रेस हुई भावुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 31, 2019 15:32 IST

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह हमेशा की तरह से खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस का 30 अगस्त को जन्मदिन था।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस का 30 अगस्त को जन्मदिन था। ऐसे में हर किसी ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को अपने अपने स्टाइल में जमकर शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने इस सभी विश को पूरे दिल के साथ स्वीकार भी किया है। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह हमेशा की तरह से खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने फैस के लिए एक खास मैसेज भी शेयर किया है। अक्षरा ने कहा है कि फैंस की दुआएं उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मैं आप सभी का धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मैसेज और कॉल के जरिए इतना प्यार और शुभकामनाएं भेजी। 

आप सभी ने मेरे जन्मदिन को स्पेशल बना दिला है। सभी का मैसेज काफी स्पेशल था। इतना आशीर्वाद मिला है कि मैं खुद में स्पेशल महसूस कर रही। मैंने आपके सभी मैसेज को पढ़ा  ये आपका प्यार, आशीर्वाद और निरंतर समर्थन था, जिसने मुझे मजबूत बनाए रखा है और आगे भी मुझे मजबूत बनाए रखेगा और बनाएगा … हर किसी को मेरा प्यार। अक्षरा का ये मैसेज सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और सराह रहे हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

पवन सिंह पर लगाए आरोप

अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह पर प्राइवेट वीडियो वीक करवाने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि पवन सिंह ने उनको धमकी दी थी यदि वह उनके साथ काम नहीं करेंगी तो वह उनकी छवि खराब कर देंगे। एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। 

टॅग्स :अक्षरा सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

कारोबारकृष्णा मित्तल का गीत 'बोलो ना' हुआ लॉन्च

बॉलीवुड चुस्कीचुनावी मैदान में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, शिल्पी राज, मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव, नीतू चंद्रा और नेहा शर्मा?, टिकट रेस में भोजपुरी-बॉलीवुड एक्टर

क्राइम अलर्टAkshara Singh: 5000000 रुपये रंगदारी दो नहीं तो जान से मार देंगे?, अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला बरमेश्वर मुखिया का पोता अरेस्ट!

भोजपुरीअक्षरा सिंह और राहुल शर्मा की भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' का रिलीज डेट आउट, जानिए पूरी डिटेल

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल