लाइव न्यूज़ :

चीन ओपन बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, प्रणॉय बाहर

By भाषा | Updated: November 8, 2018 09:11 IST

भारत के किदांबी श्रीकांत आसान जीत के साथ चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

Open in App

भारत के किदांबी श्रीकांत आसान जीत के साथ चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, जबकि एच एस प्रणय पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। 

पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने फ्रांस के लुकास कोरवी को 21-12, 21-16 से हराया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के टामी सुगिआर्तो से होगा। वहीं प्रणय को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21-11, 21-14 से मात दी।

भारत की युवा वैष्णवी रेड्डी जाक्का को थाईलैंड की पोर्नापावी चोचुवोंग ने 21-12, 21-16 से हराया। 

मिश्रित युगल में भारत के सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को सातवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के चान पेंग सून और गोह लियू यिंग ने 18-21, 21-19, 21-17 से मात दी। ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू पहले ही प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

टॅग्स :किदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेलWorld Badminton Championships: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप कब से है, भारत के कौन से खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा, क्या है शेड्यूल, जानिए

अन्य खेलCommonwealth Games: बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में मलेशिया से हारा भारत, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

अन्य खेलThomas Cup Final 2022: बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने की बात, विजेताओं ने कहा-धन्यवाद, देखें वीडियो

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला

बैडमिंटनIAS Suhas LY को Tokyo Paralympic में Silver,Badminton में भारत को 2Gold।Krishna Nagar।Suhas Yathiraj