लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: श्रीकांत-सिंधु की अगुवाई में चमका भारत, बैडमिंटन मिक्स्ड टीम में श्रीलंका को 5-0 से रौंदा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 5, 2018 10:09 IST

Commonwealth Games 2018: भारत ने किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल के नेतृत्व में श्रीलंका को 5-0 से रौंदा

Open in App

नई दिल्ली,  5 अप्रैल: स्टार भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कॉमवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारत को विजयी शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने गुरुवार को कैरारा (Carrara) स्टेडियम में खेले गए मिक्स्ड टीम इवेंट में श्रीलंका को 5-0 से रौंद दिया। 

श्रीकांत ने श्रीलंका को निलुका करुणारत्ने को सीधे सेटों में 21-16, 21-10 से हराते हुए पुरुष सिंगल्स का मैच जीता, जबकि साइना ने महिला सिंगल्स के मैच में मधुशिखा गिलरुशी को 21-8, 21-4 से मात दी। 

श्रीकांत से पहले भारत की रुतविका शिवानी गड्डे और प्रणव जेरी चोपड़ा ने श्रीलंका के सचिन डायस और थिलनी प्रामोदिका हंडेखवा को 21-15, 19-21,22-20 से हराते हुए भारत को विजयी शुरुआत दिलाई थी।  

भारत ने श्रीलंका पर अपनी बढ़त को तब 3-0 से कर दिया जब दुनिया की 21वीं वरीयता प्राप्त सात्वित रानिकरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष डबल्स मैच में दिनुका करुणारत्ने और बाउनाइका गुणेथिलाका को 21-17, 21-14 से हरा दिया।

इसके बाद महिला सिंगल्स मैच में साइना और पुरुष सिंगल्स मैच में श्रीकांत ने शानदार जीत के साथ भारत को 4-0 की बढ़त दिला दी। श्रीलंका पर 4-0 की बढ़त के बाद भारत के लिए अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने थिलीनी प्रमोदिका और कविदी श्रीमंगे को सीधे सेटों में 21-12, 21-14 से मात देते हुए भारत को 5-0 से जोरदार जीत दिला दी।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सकिदांबी श्रीकांतसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला