लाइव न्यूज़ :

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत ने रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर एक प्लेयर

By सुमित राय | Updated: April 12, 2018 18:05 IST

कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने गुरुवार को इतिहास रच दिया।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। श्रीकांत विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी ताजा वैश्विक रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वो पुरुषों के एकल वर्ग में शीर्ष पायदान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

आधिकारिक रैंकिंग शुरू होने के बाद श्रीकांत यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बन गए हैं। आधुनिक समय में कंप्यूटर द्वारा तैयार की जाने वाली रैंकिंग प्रणाली शुरू किए जाने से पहले महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को एक समय विश्व का नंबर एक खिलाड़ी माना जाता था।

श्रीकांत ओवरऑल इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। अब तक केवल साइना नेहवाल ही वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचने में कामयाब हो पाई थीं। साइना नेहवाल ने 2015 में वर्ल्ड रैंकिंग में पहले पायदान पर कब्जा किया था।

बीडब्ल्यूएफ की मौजूदा रैंकिंग में श्रीकांत के कुल 76895 अंक हैं। डेनर्माक के विक्टर एलेक्सन 75470 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। मलेशिया के ली चौंग वी और चीन के लिन डैन को एक-एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है। वी सातवें जबकि डैन आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

नंबर वन रैंकिंग हासिल करने के बाद श्रीकांत ने कहा कि मैं पहली बार वर्ल्ड नंबर एक बनने और प्रकाश सर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय पुरुष बनने पर निश्चित रूप से खुश हूं। यह गोपी सर, मेरे परिवार, मेरे दूसरे कोच और सपोर्टिंग स्टाफ, मेरी टीम गोस्पोट्रस फाउंडेशन, मेरे प्रायोजकों और मुझमें विश्वास दिखाने वाले हर इंसान की कड़ी मेहनत का परिचायक है।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :किदांबी श्रीकांतकॉमनवेल्थ गेम्ससाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला