लाइव न्यूज़ :

Yamaha YZF-R15 V3.0 - जानें इस बाइक की खासियत और कीमत

By सुवासित दत्त | Published: March 17, 2018 2:59 PM

Yamaha YZF-R15 को सबसे पहले साल 2008 में लॉन्च किया गया था। Yamaha YZF-R15 V3.0 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है।

Open in App

Yamaha YZF-R15 V3.0 को ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान भारत में लॉन्च किया गया था। इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है। आइए, एक नज़र डालते हैं इस बाइक की खासियतों पर।

1. Yamaha YZF-R15 के इस थर्ड-जेनेरेशन मॉडल का डिजाइन R1 और R6 से प्रेरित है। Yamaha YZF-R15 V3.0 में शार्प ट्विन आई एलईडी हेडलाइट लगाया गया है। Yamaha YZF-R15 में पहली बार ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है। इस बाइक का डिजाइन आकर्षक और ये स्पोर्टी है।

2. Yamaha YZF-R15 V3.0 टू-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें ब्लैक ऑन ब्लू और ग्लॉस रेड ऑन मैट ग्रे शामिल है। इस बाइक में स्लिप एंड असिस्ट क्लच का भी फीचर दिया गया है। ये भारत की पहली 150 सीसी बाइक है जिसमें ये फीचर दिया गया है।

3. Yamaha YZF-R15 V3.0 में 155 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, 4-वॉल्व इंजन लगा है। ये इंजन 19.3hp का अधिकतम पावर और 15Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।

4. कंपनी YZF-R15 V3.0 के साथ कई एक्सेसरी भी मुहैया करा रही है। इसमें सीट कवर और टैंक पैड शामिल है। इसके अलावा बाइक के साथ यूएसबी कनेक्टर दिया जा रहा है जिससे आप अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही बाइक के लिए Daytona मफलर भी उपलब्ध है जिसे खास रेस के लिए तैयार किया गया है।

5. Yamaha YZF-R15 V3.0 को खास तौर पर रेस ट्रैक के लिए तैयार किया गया है। बाइक की राइडिंग पोजिशन काफी अच्छी है। बाइक में लो हैंडलबार लगाया गया है। बाइक में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क लगाया गया है और बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। बाइक का कर्ब वेट 130 किलोग्राम है। बाइक में एबीएस का ना होना खटकता है।

6. Yamaha YZF-R15 को सबसे पहले साल 2008 में लॉन्च किया गया था। Yamaha YZF-R15 V3.0 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है। 150 सीसी सेगमेंट में Yamaha YZF-R15 V3.0 इकलौती फुली-फेयर्ड बाइक है। इस बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar RS200 से है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है।

टॅग्स :यामाहायामाहा वाईज़ेडएफ-आर15नई बाइकबाइकबजाज
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाBajaj Pulsar 400 Launch: लॉन्च से पहले 'बजाज पल्सर 400' की जानकारी लीक, जानें प्रीमियम बाइक की खासियत

ज़रा हटकेViral Video: बाइक से नहीं उतरा कस्टमर, धक्का लगाता रहा चालक, देखें वीडियो

ज़रा हटकेस्टंट करने के दौरान अचानक हवा में उड़ी बाइक, फेमस यूट्यूबर के एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

कारोबारहीरो मोटोकॉर्प को Harley-Davidson X440 के लिए 25,597 बुकिंग मिलीं

भारत'द बेंगलुरु किड' के नाम से मशहूर 13 साल के बाइक रेसर श्रेयस हरीश की हुई मौत, जानिए कैसे गई जान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें