लाइव न्यूज़ :

यामाहा मोटर ने कहा, उसकी एक करोड़वीं गाड़ी ' एफजेडएस - एफआई वर्जन 3.0' भारत में लॉन्च

By भाषा | Updated: May 14, 2019 15:30 IST

यामाहा मोटर का देश में वाहन उत्पादन एक करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी के तीन विनिर्माण संयंत्र सूरजपुर (छत्तीसगढ़), फरीदाबाद (हरियाणा) और चेन्नई (तमिलनाडु) में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यामाहा मोटर के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी के चेन्नई संयंत्र से यह मॉडल उत्पादन के बाद बाहर निकला।कंपनी ने कहा कि उसने 2012 से 2019 के बीच पचास लाख इकाइयों के उत्पादन के स्तर को भी हासिल किया।

जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा मोटर का देश में वाहन उत्पादन एक करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी के तीन विनिर्माण संयंत्र सूरजपुर (छत्तीसगढ़), फरीदाबाद (हरियाणा) और चेन्नई (तमिलनाडु) में हैं।

इस उत्पादन में इन तीनों संयंत्रों का योगदान है। कंपनी ने बयान में कहा , " उसकी एक करोड़वीं गाड़ी ' एफजेडएस - एफआई वर्जन 3.0' रही। यामाहा मोटर के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कंपनी के चेन्नई संयंत्र से यह मॉडल उत्पादन के बाद बाहर निकला।"

कंपनी ने कहा कि उसने 2012 से 2019 के बीच पचास लाख इकाइयों के उत्पादन के स्तर को भी हासिल किया। यह भी एक उपलब्धि है। कुल एक करोड़ इकाइयों में से 77.88 मोटरसाइकिल जबकि 22.12 लाख स्कूटर हैं। इन वाहनों में से 80 प्रतिशत वाहन सूरजपुर और फरीदाबाद संयंत्र में तैयार किए गए हैं जबकि बाकी वाहन चेन्नई संयंत्र में बनाए गए हैं।

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा , " इन सालों में यामाहा की यात्रा काफी रोमांचकारी रही। हमें देशभर में ग्राहकों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है। यह उपलब्धि हमारी बढ़ती लोकप्रियता और हमारे उत्पादों की मांग का सबूत देती है।" 

टॅग्स :यामाहाबाइकयामाहा वाईज़ेडएफ-आर15
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें