लाइव न्यूज़ :

TATA का JTP ब्रांड वाले टियागो, टिगोर के साथ रेसिंग कार बाजार में प्रवेश

By भाषा | Updated: October 26, 2018 19:39 IST

टाटा टियागो और टिगोर जेटीपी में 1.2 लीटर का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन लगाया है, जो 114 अश्व शक्ति की ताकत और 150 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।

Open in App

टाटा मोटर्स ने युवाओं को ध्यान में रखते हुये रेसिंग कार क्षेत्र में प्रवेश किया है। टाटा ने तमिलनाडु की एक कंपनी के साथ मिलकर जेटीपी ब्रांड के तहत टियागो और टिगोर कार पेश की। 

नयी कार की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गयी और अगले महीने से इसकी आपूर्ति शुरू हो जायेगी। दिल्ली में टियागो जेटीपी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.39 लाख रुपये और सेडान टिगोर जेटीपी की कीमत 7.49 लाख रुपये है। इसे 11,000 रुपये से बुक किया जा सकता है।

टाटा टियागो और टिगोर जेटीपी में 1.2 लीटर का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन लगाया है, जो 114 अश्व शक्ति की ताकत और 150 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 10 सेकंड में पकड़ सकती है।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि दोनों कारों को टाटा मोटर्स की साणंद संयंत्र में बनाया गया है। तकनीकी और यांत्रिकी के लिये जेयम आटोमोटिव्स के साथ भागीदारी की है, जिसने इंजन में बदलाव करके उसके प्रदर्शन को बढ़ाया है।

टाटा मोटर्स ने 2017 में कोयंबटूर की कंपनी जेयम आटोमोटिव्स के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम बनाया था, जो जेटीपी (जेयम-टाटा परफॉर्मेंस) ब्रांड की पेशकश करेगा।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन विभाग के अध्यक्ष मंयक पारीक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमारा उद्देश्य इससे तुरंत पैसा बनाने या ब्रिकी बढ़ाने की नहीं है। जेटीपी एक उत्पाद योजना है जो कि विणपन योजना से अधिक है। हमें भरोसा है कि इससे टाटा मोटर्स के प्रमुख ब्रांडों को बड़ी मदद मिलेगी।

टॅग्स :टाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें