लाइव न्यूज़ :

टाटा की हैचबैक कार अल्ट्रॉज से पर्दा उठा, शुरू हुई प्री बुकिंग, ये है खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 11:22 IST

टाटा ने प्रीमियम कैटेगरी की हैचबैक में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये अल्ट्रॉज को लॉन्च करने का फैसला किया है। यह कार BS-6 एमिशन नॉर्म्स को पूरा करती है।

Open in App
ठळक मुद्देअल्ट्रॉज कार टाटा के नए इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है।यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी वहीं इसका डीजल वैरियंट 1.5 लीटर टर्बो इंजन के साथ आएगा।

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम कैटेगरी की हैचबैक कार अल्ट्रॉज (Altroz) से पर्दा उठा दिया है। टाटा की यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन के साथ आएगी। 4 दिसंबर से इस कार की बुकिंग शुरू है इसका मतलब है कि यह कार BS-6 एमिशन के अनरूप होगी क्योंकि 1 अप्रैल से यह नियम लागू हो रहा है।

यह कार XE, XM, XT, XZ और XZ(O) पांच वैरियंट में उपलब्ध होगी। टाटा की इस कार का बाजार में पहले से मौजूद प्रीमियम कैटेगरी वाली हैचबैक कार मारुति की बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और ह्युंडई की i20 से मुकाबला होगा।

अल्ट्रॉज कार टाटा के नए इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी वहीं इसका डीजल वैरियंट 1.5 लीटर टर्बो इंजन के साथ आएगा। पेट्रोल मॉडल में जहां 1199 सीसी का इंजन दिया गया है वहीं डीजल इंजन में 1497 सीसी की क्षमता दी गई है।

फिलहाल अल्ट्रॉज सिर्फ मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। बाद में इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है। कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अडजस्टबल सीट, 7 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पुश स्टार्ट स्टॉप बटन, फास्ट चार्जिंग, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर दिये गये हैं।

इसके अलावा कार में जरूरी सेफ्टी फीचर्स ड्युअल एयरबैग्स, ईबीडी विद एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर दिये गये हैं। इच्छुक ग्राहक अपने कार की बुकिंग 4 दिसंबर से करा सकते हैं। इस कार को 21 हजार रुपये देकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी बुक करा सकते हैं। कार की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है जब तक की कार जनवरी में लॉन्च नहीं कर दी जाती। एक अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत 6-8 रुपये के बीच हो सकती है।

टॅग्स :टाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें