लाइव न्यूज़ :

स्कोडा ऑटो इंडिया ने सेडान ऑक्टाविया का नया संस्करण पेश किया, कीमत 25.99 लाख रुपये, जानिए खासियत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2021 14:12 IST

स्टाइल मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये और लौरीन एंड क्लेमेंट संस्करण की एक्सशोरूम कीमत 28.99 लाख रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देऑक्टाविया में दो-लीटर का पेट्रोल है जो कि 190 पीएस की ताकत देता है। ऑक्टाविया एक लीटर में 15.81 किमी की ईंधन दक्षता उपलब्ध कराती है।ऑक्टाविया को 20 साल पहले बाजार में पेश किया गया था।

नई दिल्लीः स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी बहुचर्चित सेडान ऑक्टाविया का नया संस्करण पेश किया जिसकी एक्स शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये है।

स्कोडा इंडिया ने एक बयान में कहा कि चौथी पीढ़ी की ऑक्टाविया में दो-लीटर का पेट्रोल है जो कि 190 पीएस की ताकत देता है। कंपनी के अनुसार ऑक्टाविया एक लीटर में 15.81 किमी की ईंधन दक्षता उपलब्ध कराती है। ऑक्टाविया भारत में दो वैरिएंट में उपलब्ध होगी। स्टाइल मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये और लौरीन एंड क्लेमेंट संस्करण की एक्सशोरूम कीमत 28.99 लाख रुपये है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक ज़ेक होलिस ने कहा, ‘‘ऑक्टाविया को 20 साल पहले बाजार में पेश किया गया था। तब इस गाड़ी ने सेडान श्रेणी में बड़ा बदलाव ला दिया था। एक बदलाव तो यही था कि यह लगातार उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना की पेशकश करती है। खरीदारों की खास श्रेणी को लक्जरी और बेहतर मूल्य के साथ सेवाएं उपलब्ध कराती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऑक्टाविया के डिजाइन, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, प्रदर्शन और आराम की अपनी विशेषताओं को बरकरार रखा गया है। नयी ऑक्टाविया एक दिलकश संयोजन है जो भारतीय बाजार में स्कोडा ऑटो की सफलता को जारी रखेगा।’’ 

टॅग्स :कारस्कॉडादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें