लाइव न्यूज़ :

रेनॉ डस्टर खरीदने का शानदार मौका, 1.5 लाख रुपये तक घटी इन मॉडल्स की कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 09:12 IST

रेनॉ डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। फेसलिफ्ट मॉडल में एसयूवी के एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक अपडेट के साथ इंटीयर में भी कई बदलाव हुए हैं। फेसलिफ्ट मॉडल के बोनट में भी बदलाव किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेनॉ की तरफ से दी जाने वाली छूट सिर्फ डस्टर के डीजल वैरियंट वाली सेलेक्टेड वेरियंट्स में दी जा रही है।इसके साथ ही कंपनी डस्टर के अन्य सभी डीजल वेरियंट पर 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

रेनॉ (Renault) ने अपनी पॉप्युलर एसयूवी डस्टर Duster की कीमत 1.5 लाख रुपये तक कम कर दी है। हालांकि कीमत में की गई यह कटौती सेलेक्टेड वेरियंट के लिए है। यह ऑफर 31 जनवरी तक ही उपलब्ध है। कीमत में स्पेशल कटौती के अलावा कंपनी इस SUV पर कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस जैसे अन्य ऑफर भी दे रही है।

रेनॉ की तरफ से दी जाने वाली छूट सिर्फ डस्टर के डीजल वैरियंट वाली सेलेक्टेड वेरियंट्स में दी जा रही है। 85PS पावर वाले RxS डीजल वेरियंट की कीमत में 70 हजार, 110PS पावर वाले RxS वेरियंट की कीमत 1.2 लाख और 110PS पावर वाले ऑल वील ड्राइव वेरियंट की कीमत 1.5 लाख तक रुपये घटाई गई है। 

इसके साथ ही कंपनी डस्टर के अन्य सभी डीजल वेरियंट पर 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कीमत घटाने और कैश डिस्काउंट के अलावा कंपनी डस्टर एसयूवी पर 20 हजार रुपये तक लॉयल्टी बोनस, 10 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 8.99 पर्सेंट ब्याज दर जैसे स्पेशल ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा स्टॉक में उपलब्ध डस्टर के प्री-फेसलिफ्टेड मॉडल भी ऑफर दिया जा रहा है। इसमें 1.25 लाख तक के बेनिफिट्स, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्कांउट और कम ब्याज दर जैसे ऑफर शामिल हैं।

रेनॉ डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। फेसलिफ्ट मॉडल में एसयूवी के एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक अपडेट के साथ इंटीयर में भी कई बदलाव हुए हैं। फेसलिफ्ट मॉडल के बोनट में भी बदलाव किए गए हैं। डस्टर फेसलिफ्ट में नई स्टीयरिंग वील, अपग्रेडेड टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नए डिजाइन और सॉफ्ट टच के साथ डैशबोर्ड दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड (सभी वेरियंट) दिए गए हैं।

टॅग्स :रीनॉल्टएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें