लाइव न्यूज़ :

इस राज्य में लॉकडाउन पर पुलिस का पहरा, जब्त हुए 1.28 लाख वाहन, वसूला 5 करोड़ जुर्माना

By रजनीश | Updated: May 12, 2020 15:56 IST

पुलिस ने अब तक सोशल मीडिया के दुरुपयोग के लिए 199 मामले दर्ज किए हैं और 280 "असामाजिक" तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर 5,600 से अधिक लोगों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  'कोरोना वॉरियर्स' पर हमले के सिलसिले में 409 लोगों को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया है। ये 'कोरोना वॉरियर्स' कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर, पैरामेडिक्स और अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ता हैं। 

कोरोना वायरस की वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों को बेवजह बाहर निकलने और घूमने पर रोक है। लेकिन कई राज्यों में लोग नियमों को अनदेखा करते हुए घूमते हुए पकड़े गए। राजस्थान पुलिस ने ऐसे लोगों पर कुल 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बीएल सोनी ने भी कहा कि राज्य में लगभग 14,400 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर 5,600 से अधिक लोगों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

उन्होंने कहा कि 'कोरोना वॉरियर्स' पर हमले के सिलसिले में 409 लोगों को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया है। ये 'कोरोना वॉरियर्स' कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर, पैरामेडिक्स और अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ता हैं। 

पुलिस ने अब तक सोशल मीडिया के दुरुपयोग के लिए 199 मामले दर्ज किए हैं और 280 "असामाजिक" तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोनी ने कहा कि पुलिस कालाबाजारी करने वालों पर भी नजर रख रही है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी में लिप्त दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 121 मामले दर्ज किए गए। 

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें