लाइव न्यूज़ :

'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस ने 2 घंटे में काटे 1016 वाहनों के चालान, 583 तिपहिया वाहन जब्त

By भाषा | Updated: September 15, 2019 06:07 IST

नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक चालान की राशि कई गुना बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार के इस नए नियम से अब लोगों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर कई गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकई राज्यों ने नए ट्रैफिक नियमों से नागरिकों को छूट प्रदान किया है।इनमें पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात मुख्य हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में यातायात उल्लंघन के लिये 1000 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया और 583 तिपहिया वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दो घंटे के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत 1016 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।बिना वैध पंजीकरण दस्तावेज के सड़क पर चलाने के आरोप में ऑटो एवं टेम्पो समेत 583 तिपहिया वाहनों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह मुहिम जिले के सभी 17 पुलिस थाना क्षेत्रों में चलायी गयी थी और यह आने वाले दिनों में जारी रहेगी।नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक चालान की राशि कई गुना बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार के इस नए नियम से अब लोगों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर कई गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ रहा है। लेकिन कई राज्य की सरकारों ने अपने नागरिकों को इस भारी भरकम जुर्माने से राहत प्रदान करते हुए या तो जुर्माने की रकम घटा दिया है या फिर 2-3 महीने के लिए इस नियम से छूट प्रदान किया है।गुजरात सरकार 90 प्रतिशत तक जुर्माने की रकम को घटाया है वहीं कांग्रेस शासित राज्यों ने अपने यहां इस नियम को अभी लागू ही नहीं किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अपने नागरिकों को इस नियम में तीन महीने की छूट दी है।

टॅग्स :गाज़ियाबादट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतDelhi Traffic Advisory: दिल्ली-लोनी रोड पर सफर करने वाले ध्यान दें! अगले 15 दिन क्यों रहेगा ट्रैफिक प्रभावित? जानें वजह

भारतबिहार कैबिनेट विस्तार आज: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट; एयरपोर्ट और जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग

भारतसावधान दिल्लीवाले! चालान भरने में हुई 45 दिन की देरी, तो लगेगा भारी जुर्माना, पढ़ लें यह जरूरी नियम

क्राइम अलर्टGhaziabad: मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, गर्भवती महिला समेत 9 लोग लहूलुहान; इलाके में तनाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें