लाइव न्यूज़ :

डीजल वाहनों की कमी की भरपाई के लिये पेट्रोल, CNG संस्करणों पर ध्यान दे रही है Maruti Suzuki

By भाषा | Updated: February 9, 2020 17:40 IST

Open in App

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी डीजल इंजन वाले वाहनों का उत्पादन बंद करने के फैसले से बिक्री को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिये पेट्रोल संस्करणों तथा सीएनजी विकल्पों पर ध्यान दे रही है। कंपनी ने पिछले सप्ताह ऑटो एक्सपो में कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) विटारा ब्रेजा का पेट्रोल संस्करण प्रदर्शित किया।

अभी तक इसका सिर्फ डीजल इंजन संस्करण की उपलब्ध था। कंपनी एस-क्रॉस का पेट्रोल संस्करण भी लाने की तैयारी में है। मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि डीजल इंजन के बंद होने से जो नुकसान होगा उसकी भरपाई पेट्रोल संस्करणों की संख्या बढ़ाकर कर लेंगे। यह मौजूदा पोर्टफोलियो की तुलना अगले साल से करने जैसा नहीं है बल्कि यह अगले साल मौजूदा पोर्टफोलियो से डीजल वाहनों को हटाकर की जाने वाली तुलना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अप्रैल से जनवरी के दौरान कंपनी की कुल बिक्री में डीजल वाहनों की 21 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इस वित्त वर्ष में डीजल इंजन वाले वाहनों की बिक्री करीब 2.7 से 2.8 लाख इकाई रहने का अनुमान है।’’ कंपनी ने इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में घरेलू बाजार में कुल 12,45,197 वाहनों की बिक्री की है। यह साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में 15.1 प्रतिशत कम है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह विपणन का लक्ष्य है और यह चुनौती है। हम कोशिश करेंगे। विटारा ब्रेजा का पेट्रोल संस्करण इस श्रेणी में मुख्य मॉडल है।’’

कंपनी विटारा ब्रेजा का पेट्रोल संस्करण इसी महीने बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी मार्च में एस-क्रॉस का पेट्रोल संस्करण उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के डीजल वाहनों में स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, सिआज, विटारा ब्रेजा, एर्टिगा और सुपर कैरी शामिल है।

हालांकि कंपनी ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं के बीच अधिक कीमत पर डीजल वाहनों की मांग रही तो वह 1.5 लीटर डीजल इंजनों को भारत स्टेज-6 मानक के अनुकूल बना सकती है। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग) सी.वी.रमण ने कहा कि भारत स्टेज-6 के अनुकूल डीजल इंजन लाने के बारे में एक अप्रैल के बाद इनकी मांग का आकलन करने के बाद फैसला लिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भरपाई के लिये कंपनी के पास उपलब्ध एक अन्य विकल्प सीएनजी है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास अभी आठ सीएनजी मॉडल हैं। हम अन्य मॉडलों का सीएनजी संस्करण पेश करेंगे। कंपनी अभी स्विफ्ट, बलेनो, सिआज, विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस का सीएनजी संस्करण बेचती है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें